11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'समाज को बांटने वालों में रावण और दुर्योधन का DNA', सीएम योगी...

‘समाज को बांटने वालों में रावण और दुर्योधन का DNA’, सीएम योगी ने दोहराया ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा!

Published on

अयोध्या ,

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बोलते हुए कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों में ‘रावण और दुर्योधन का डीएनए’ है. उनके इस भाषण को ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. उधर, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से सपा समेत दूसरे विपक्षी दल नाखुश नजर आ रहे हैं और इसको लेकर राजधानी लखनऊ में ‘पोस्टर वार’ भी देखने को मिल रहा है. इस पोस्टरबाजी के बीच सीएम योगी ने रामनगरी में तीखा बयान दिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कहा- ‘कुछ लोग जाति के नाम पर बांटते हैं, तो कुछ क्षेत्र या भाषा के नाम पर, अराजकता फैलाते हैं. याद रखिए, जो तत्व बांट रहे हैं उनमें रावण और दुर्योधन का डीएनए काम कर रहा है.’

उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया- “अगर हम ऐसी ताकतों के बहकावे में आ गए और उन्हें मौका दिया तो वे फिर वही करेंगे…. गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे. वे बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे. कहीं वे गरीबों की जमीन हड़प लेंगे, किसी व्यापारी का अपहरण कर लेंगे, किसी राहगीर को सड़क पर गोली मार देंगे, त्योहारों से पहले दंगे भड़का देंगे. 2017 से पहले ये लोग यही करते थे.”

बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव का नया विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद सीएम ने वनटांगिया गांव का दौरा किया और वनवासियों के साथ दीपावली मनाई. साथ ही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

सीएम योगी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समुदाय से विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ सतर्क और एकजुट रहने का आग्रह किया. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने या महिलाओं के सम्मान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून की पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा.

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...