12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकश्मीर में मरेगा आतंकवाद का 'रावण', शाह की बैठक, LG समेत कई...

कश्मीर में मरेगा आतंकवाद का ‘रावण’, शाह की बैठक, LG समेत कई अफसर मौजूद

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के हालातों की समीक्षा गृह मंत्री अमित शाह ने की है। उन्होंने बुधवार सुबह ही मीटिंग बुलाई, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और कई अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। खासतौर पर सीआरपीएफ और बीएसएफ के डीजी को भी इस बैठक में बुलाया गया था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मीटिंग में अमित शाह ने आर्टिकल 370 हटने के बाद सुरक्षा के हालातों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि हाल के दिनों टारगेट किलिंग की बढ़ी घटनाओं का अमित शाह ने जायजा लिया और इनसे कैसे निपटा जाए इस पर भी बात की गई है।

अमित शाह की आज बारामूला में रैली भी होने वाली है। इससे पहले मंगलवार को राजौरी में उन्होंने रैली की थी और इस दौरान पहाड़ी समुदाय को आरक्षण देने का ऐलान किया था। अमित शाह लंबे समय के बाद जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। बीते कुछ महीनों में कश्मीरी पंडितों, प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग बढ़ी है। इससे सरकार की चिंताएं भी बढ़ी हैं। माना जा रहा है कि मीटिंग में अमित शाह ने ऐसी घटनाओं से निपटने को लेकर बात की। मंगलवार रात को जेल डीजी हेमंत लोहिया की भी उनके ही नौकर यासिर अहमद ने मार दिया था। हालांकि इस हत्याकांड में टारगेट किलिंग या फिर आतंकवादी हमले की बात सामने नहीं आई थी।

बता दें कि अमित शाह की राजौरी में हुई रैली में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटी थी। इस मौके पर होम मिनिस्टर ने कहा था कि अब जम्मू-कश्मीर की सत्ता तीन परिवारों से लेकर तीस हजार लोगों के हाथों में दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंचायत चुनाव कराए हैं और उन वर्गों को आरक्षण दिया था, जो पिछड़े रहे हैं और अपने हक के लिए लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। अमित शाह की राजौरी में हुई रैली अपने आप एक रिकॉर्ड भी थी। 1991 के बाद यह पहला मौका था, जब पीर पंजाल रेंज में किसी गृह मंत्री ने रैली की। शाह तीन दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं और उनकी यात्रा का आज तीसरा दिन है।

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...