14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यरायगढ़-रत्नागिरी में 'रेड अलर्ट', मुंबई, ठाणे, पालघर के अलावा पुणे के लिए...

रायगढ़-रत्नागिरी में ‘रेड अलर्ट’, मुंबई, ठाणे, पालघर के अलावा पुणे के लिए बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, IMD का अलर्ट पढ़ें

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में प्री मानसून के चलते जोरदार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में इन हिस्सों में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने रायगढ़ में 23 मई को और रत्नागिरी जिले में 22 और 23 मई को अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। जबकि इस अवधि के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग के अलावा पुणे और सतारा के घाटों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ आंधी और तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

मुंबई में 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने गुरुवार को मुंबई में बारिश के लिए 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने इस मौसमी गतिविधि का कारण दक्षिण कोंकण और गोवा के तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव प्रणाली का बनना बताया है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि इसके और तीव्र होने और कोंकण एवं महाराष्ट्र के अन्य भागों में तेज बारिश होने की आशंका है।

रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की अधिकारी शुभांगी भूटे ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र 36 घंटे के भीतर और तीव्र हो जाएगा और उत्तर की ओर बढ़ेगा। शुभांगी भूटे ने कहा कि इसलिए पूरे कोंकण तट को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जबकि रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश इस अवधि के दौरान, हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी और कुछ अलग-अलग स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस बीच, दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे महानगर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this