5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्य'श्रद्धेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ना, ना सॉरी नरेंद्र मोदी…' मंच पर...

‘श्रद्धेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ना, ना सॉरी नरेंद्र मोदी…’ मंच पर फिर से गड़बड़ाए CM नीतीश

Published on

रोहतास:

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार को दिए गए तोहफों का धन्यवाद करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से गड़बड़ा गए। वह पीएम मोदी के बजाय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद करने लगे, हालांकि तत्काल उन्हें भूल का अहसास हुआ और उन्होंने उसे सुधार लिया। इसके अलावा जातीय जनगणना का श्रेय विपक्षी दलों की ओर से लेने पर भी नीतीश कुमार ने मंच से उन्हें सुनाया।

पीएम मोदी को धन्यवाद करने में नीतीश कर बैठे भूल
पिछले साल भी हम घूमे और इस साल भी जनवरी फरवरी में पूरे राज्य में घूमे। इस दौरान तमाम मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान हमने 50 हजार करोड़ रुपये के 430 नई योजनाएं शुरू की। पीएम मोदी ने इस बार के बजट में बिहार को काफी कुछ दिया, जिसमें एयरपोर्ट, एक्सप्रेस वे खास है। जो कुछ भी बिहार को मिला है वह गौरव की बात है। केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा की है, यह बहुत खुशी की बात है। सीएम नीतीश ने कहा कि दूसरा पार्टिया वाला लोग अंड-बंड कुछ-कुछ करने की कोशिश कर रहा है। पहले भी हम लोग ही मांग करते थे। वो लोग पहले भी राज किया, लेकिन कहां कभी जातीय जनगणना की मांग किया। इसलिए आप लोग एक-एक चीज याद रखिएगा। आप लोग पीएम मोदी का नमन कीजिए और आभार व्यक्त कीजिए। सीएम ने कहा, ‘मैं एक तो एक ही बात आप सबों से कहूंगा, कि जो श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ना,ना सॉरी नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी तो पहले काम किए थे। अभी भी नरेंद्र मोदी आप लोगों के लिए इतना काम कर रहे हैं। एक बार खड़ा होकर इनका अभिनंदन कीजिए। खड़ा हो सब, अरे सब खड़ा होकर इनको प्रणाम करो।’

सीएम नीतीश ने किया पीएम का जोरदार स्वागत
11 साल के कार्यकाल में 50वीं बार बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोरदार स्वागत किया। मंच से सीएम नीतीश ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पधारे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री की ओर से जो कार्य होने वाला है, जिसमें दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, तीन रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और चार योजनाओं जिसमें बिजली निर्माण और पथों और पुलों के निर्माण शामिल हैं। इन सबका शिलान्यास किया जा रहा है। इन सबकी लागत करीब 48500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इन योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा, इसके लिए मैं उनका नमन करता हूं और हृदय से धन्यवाद करता हूं।

एनडीए सरकार में बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष कार्य
नीतीश कुमार ने कहा कि जब 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी, जिसमें बीजेपी और जेडीयू शामिल रही। उसके पहले जो सरकारें थी, उसका कोई काम था। आज कितनी बड़ी संख्या में महिलाएं दिख रही हैं। इसके पहले वालों ने कोई काम किया था क्या। जब से हम लोग सरकार में आए तब से हमने सबके लिए काम किया है। हम लोग पूरे तौर से बिहार के विकास में लगे हैं और अच्छे से काम हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य किया गया। सड़क, पुल, पुलिया का बड़े पैमाने पर निर्माण कराया गया।

जुलाई तक बिहार में पूरा होगा हर घर नल जल योजना
खासकर महिलाओं के लिए कितना काम हुआ। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया गया। सबको नौकरी में कितना काम दिया गया। गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया। अभी हाल में, कुछ नई बसावटें और कुछ नये घर बन रहे हैं। इस साल जून तक हर घर बिजली, हर घर शौचालय और हर घर नल का काम पूरा कर लिया जाएगा। 7 निश्चय दो के तहत सभी योजनाओं में तेजी से काम चल रहा है। युवक और युवतियों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...