5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यरोटविलर कुत्‍ते का आतंक! गाजियाबाद में युवक को काटते हुए 22 मीटर...

रोटविलर कुत्‍ते का आतंक! गाजियाबाद में युवक को काटते हुए 22 मीटर तक घसीटा, करानी पड़ी सर्जरी

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अभी कुत्तों की खतरनाक नस्ल के कुत्ते पिटबुल के काटे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। वहीं अब थाना कवि नगर इलाके की आदित्य वर्ल्ड सिटी में रोट विलर नस्ल के कुत्ते ने एक युवक को इतनी बुरी तरह काटा कि कुत्ता युवक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान पीड़ित युवक और मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाने का काफी प्रयास किया। लेकिन फिर भी कुत्ते ने जिस जगह काटा उस जगह का मांस ही निकाल कर ले गया। चिकित्सकों को युवक के पैर की सर्जरी तक भी करनी पड़ गई। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पिटबुल के बाद अब रोटविलर ने युवक को काटा
पीड़ित हेमंत कुमार ने बताया कि वह थाना कवि नगर इलाके की आदित्य वर्ल्ड सिटी के अंतर्गत लग्जरिया स्टेट सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहता है। उनके यहां भी एक छोटा कुत्ता पला हुआ है। जिस वक्त वह अपने कुत्ते को बाहर घुमा रहा था। इसी दौरान उनकी ही सोसायटी के रहने वाले दो छोटे बच्चे एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा और एक छोटा बच्चा अपने रोटविलर कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर आए हुए थे इसी दौरान अचानक ही रोट विलर आक्रामक हो गया और हेमंत पर हमला कर दिया।

इतना ही नहीं कुत्ते ने हेमंत की टांग पकड़कर करीब 20 से 22 मीटर तक घसीटा। गनीमत रही कि उस समय सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार और वहां तैनात चौकीदार पहुंच गया और उन्होंनेहेमंत को कुत्ते से छुड़ाने की पूरी कोशिश की। इस दौरान हेमंत ने भी कुत्ते को काफी मुक्के मारकर अपने आपको छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक रोटविलर कुत्ता अपना काम कर चुका था। वह हेमंत के पैर से काफी सारा मांस निकाल कर ले जा चुका था। घटना इतनी दर्दनाक थी कि दर्द और खून बहने के कारण हेमंत घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। जिसके बाद चिकित्सकों हेमंत को करीब 15 इंजेक्शन लगाए और उसके पैर की सर्जरी करनी पड़ी।

कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की सूचना कवि नगर थाना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...