11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमिल्कीपुर उपचुनाव में सक्रिय हुई RSS और VHP, भाजपा Vs सपा की...

मिल्कीपुर उपचुनाव में सक्रिय हुई RSS और VHP, भाजपा Vs सपा की जंग में प्रांत प्रचारक ने भी संभाली कमान

Published on

अयोध्या

मिल्कीपुर कहने को तो एक छोटी सी जगह है लेकिन यह नाम अभी पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे अधिक फोकस में है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर (Milkipur) सीट पर हो रहे उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। अब यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी सक्रिय हो गए हैं।

मिल्कीपुर में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। यह सीट समाजवादी पार्टी के पास थी, जहां अवधेश प्रसाद ने लोकसभा लड़ा और जीतकर सांसद बन गए। उनके बाद सीट खाली होने पर उपचुनाव हो रहा है। सपा लोकसभा के बाद यह सीट जीतकर भाजपा को डबल झटका देने के मूड में है। वहीं भाजपा किसी भी कीमत पर मिल्कीपुर जीतकर अयोध्या के गढ़ में भगवा लहराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।

भारतीय जनता पार्टी के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा समेत पार्टी के विविध प्रकोष्ठ के नेता मिल्कीपुर उपचुनाव में सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। RSS यहां पर्दे के पीछे से पूरा जोर लगा रहा है।

संघ के स्वयंसेवक यहां मिल्कीपुर में जागरुकता अभियान के जरिये राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी को वोट की अपील कर रहे हैं। नाक की लड़ाई बनी इस सीट पर संघ और इससे जुड़े संगठनों और बीजेपी के बीच बेहतर तालमेल रहे, यह आश्वस्त करने के लिए खुद प्रांत प्रचारक ने मोर्चा संभाला है।

सपा कैंडिडेट अजीत प्रसाद की तरफ से चुनाव प्रचार की कमान उनके पिता और सांसद अवधेश प्रसाद ने संभाली है। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर चुनावी गणित साध रहे हैं। यहां सामान्य वर्ग के साथ ही ओबीसी और दलित भी मुख्य फैक्टर है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this