8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यRSS से जुड़े नेता ने बता दिया कब तक जारी रहेगा 'ऑपरेशन...

RSS से जुड़े नेता ने बता दिया कब तक जारी रहेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जवाब सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Published on

सिवान

पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल गुरुवार को एक जाने माने सर्जन डॉक्टर अशोक ठाकुर के निजी समारोह में भाग लेने के लिए सिवान पहुंचे थे। इस से पहले शहर के परिसदन में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत किया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर और बिहार के विकास पर उन्होंने अपना पक्ष रखा। राकेश सिन्हा ने कहा कि मुगल काल के बाद पहली बार इस देश में सिंदूर के ऊपर विमर्श चल रहा है। सिंदूर सिर्फ सांकेतिक चिन्ह नहीं बल्कि हमारे स्मिता का भी प्रतीक है। जब इस पर हमला हुआ है तो हमारा सरकार इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

राकेश सिन्हा का बयान
उन्होंने कहा कि हम सिंदूर के महत्व को दुनिया को समझा रहे हैं। उन्होंने कहा इस सिंदूर का संदेश दुनिया की तमाम महिलाओं तक पहुंचनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ हम दुनिया को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षी सरकार युद्ध में भारत की हार देखना चाहती थी। क्योंकि भारत की हार में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार नजर आ रही थी। राकेश सिन्हा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तब तक जारी रहेगा जब तक कि पाक अधिकृत कश्मीर भी न जीत लें।

बिहार का विकास
उन्होंने पूर्व के सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को दीमक की तरह खत्म कर दी गया था। जिसे ठीक कर एनडीए की सरकार उसे पटरी पर ले आई है। सभी जाते हैं कि बिहार के पास जो मानव संसाधन है। वह किसी भी दूसरे राज्यों के पास नहीं है। आईएएस से लेकर आईआईटी और मेडिकल के क्षेत्र में बिहार के युवा के प्रतिभा का कोई जवाब नहीं है। चंद्रगुप्त और चाणक्य की भूमि बिहार पिछड़े राज्यों की सूची में आए यह भाजपा को बर्दाश्त नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्राथमिकता में बिहार का विकास शामिल है। बिहार को सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के दिशा में प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं।

जंगलराज वाला बिहार
राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार काफी काम कर रही है। पिछले 50 सालों में बिहार की दुर्गति हो गई थी। उन्होंने कहा कि सिवान में एक समय ऐसा था कि 4 बजे के बाद लोग घरों से नहीं निकलते थे। आज रात 12 बजे भी निकलने में किसी को कोई डर नहीं लगता। प्रशांत किशोर पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वे बंद कमरे में वे अच्छा रणनीति बना सकते हैं लेकिन धरातल पर उसे उतारना उनके बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशांत बिहार के बारे में अगर इतने चिंतित थे तो इतने सालों तक क्या कर रहे थे?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...