19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यगुजरात में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, कांग्रेस और बीजेपी के...

गुजरात में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस बल की तैनाती

Published on

अहमदाबाद

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए बयान को लेकर गुजरात में बवाल बढ़ता रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रात में दफ्तर पर धावा बोला गया था। इसके बाद कांग्रेस ने खुलकर सामने आकर हमला करने की चुनौती थी। शाम होते-होते बीजेपी युवा माेर्चा के कार्यकर्ता अहमदाबाद स्थित राजीव भवन पर जुट गए। पुलिस की मौजूदगी में पहले कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई। इसके बाद देखते ही देखते झड़प हो गई। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ पत्थर कांग्रेस दफ्तर की तरफ फेंके गए। कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच सीधी झड़प उस वक्त पर हुई जब लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन चल रहा था। अहमदाबाद में राजीव भवन के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकताओं के बीच नारेबाजी और झड़प को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। डिप्टी एसपी शिवम वर्मा पूरी घटना की जांच की जा रही है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या पत्थर कहां से आ गए?

विरोध में जुट गए कांग्रेस कार्यकर्ता
अहमदाबाद के कांग्रेस दफ्तर पर जैसे ही बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्त पहुंचे वैसे ही कुछ ही देर में कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए। काफी देकर स्थिति तनावपूर्ण रही। इस बीच दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं कांग्रेस ने हाय रे भाजपा हाय-हाय के नारे लगाए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीछे जाने के लिए कहा तो दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।

वडोदरा में बीजेपी का प्रदर्शन
बजरंग दल के विरोध के बाद बीजेपी ने जहां कांग्रेस के दफ्तर पर पहुंचे मोर्चा लिया तो वहीं राज्य के दूसरे जिला मुख्यालयों पर भी बीजेपी ने प्रर्दशन किया। राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर वडोदरा भी विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस के हिंदू विरोधी होने की बात कही। अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हल्लाबोल पर कांग्रेस ने उन्हें ललकारा था। शाम होते-होते पूरे गुजरात में बीजेपी के युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पार्टी दफ्तर में प्रवेश करके कालिख पोतने और स्टीकर चिपकाने के मामले में कांग्रेस ने अहमदाबाद के एलिसब्रिज थाने में एक शिकायत दी है।

कांग्रेस ने भी किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने बजरंग दल के कार्यकार्ताओं द्वारा प्रदेश कार्यालय पर धावा बोलने को लेकर मोर्चा खोला। कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन की सीढ़ियों पर खड़े होकर बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी मौजूद रहे। अहमदाबाद में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसे वक्त पर आमने-सामने आए हैं जब शहर में पुलिस ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों में जुटी है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...