10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यरुपौली विधानसभा उपचुनाव: बिहार में NDA और महागठबंधन फिर आमने-सामने

रुपौली विधानसभा उपचुनाव: बिहार में NDA और महागठबंधन फिर आमने-सामने

Published on

पटना,

बिहार में लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद एक बार फिर चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने है. दरअसल, रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले तक इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड से बीमा भारती विधायक थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्हें आरजेडी से टिकट मिला. उन्होंने पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इसे लेकर उन्होंने रुपौली सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा दिया था. वह जनता दल यूनाइटेड छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं.

लोकसभा चुनाव में आरजेडी को करारी हार मिली और बीमा भारती चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थीं. पूर्णिया से निर्दलीय के तौर पर राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जीत हासिल की थी.बता दें कि रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होना है और इसको लेकर एक बार फिर चुनावी मैदान में जनता दल यूनाइटेड और राजद आमने-सामने हैं. जनता दल यूनाइटेड ने रुपौली सीट से कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि RJD ने एक बार फिर बीमा भारती पर भरोसा जताते हुए राजद उम्मीदवार बनाया है.

दिलचस्प बात ये है कि रुपौली उपचुनाव में माना जा रहा था कि जनता दल यूनाइटेड और राजद की लड़ाई में पप्पू यादव भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं, लेकिन कुछ दिन पहले बीमा भारती ने पप्पू यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा. इसके बाद अब रुपौली सीट पर सियासी समीकरण बदल गया है.

जनता दल यूनाइटेड इस सीट पर एक बार फिर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा चुका है और जदयू कोटे के सभी मंत्री लगातार रुपौली में प्रचार प्रसार कर रहे हैं. बता दे कि रुपौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा आबादी गंगोता समाज की है, इसी समाज से बीमा भारती और जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल दोनों आते हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this