5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबच्चियों के यौन शोषण पर घिरे कर्नाटक मठ के संत, साईनाथ ने...

बच्चियों के यौन शोषण पर घिरे कर्नाटक मठ के संत, साईनाथ ने लौटाया 5 लाख का अवॉर्ड

Published on

बेंगलुरु

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में चित्रदुर्ग स्थित मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू को गिरफ्तार कर जेल भेज द‍िया गया है। महंत की गिरफ्तारी के एक द‍िन बाद मैगसेसे पुरस्कार विजेता पी साईनाथ ने शुक्रवार को शरणारू की ओर से 2017 में उन्हें द‍िए गए ‘बसवाश्री पुरस्कार’ को वापस कर दिया है। साईनाथ वर्तमान में पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया के संस्थापक संपादक हैं। उन्‍होंने शुक्रवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा क‍ि मैं चित्रदुर्ग में मुरुगा मठ के पुजारी से जुड़े भयावह घटनाक्रम को जानकर सबसे ज्यादा परेशान हूं। दरअसल शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू बच्चों खासतौर से हाई स्कूल की लड़कियों के कथित यौन शोषण के लिए गिरफ्तार क‍िए गए हैं। अब उन्हें POCSO और SC/ST अधिनियम के तहत और आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। साईनाथ ने कहा क‍ि बच्चों के खिलाफ इस तरह के किसी भी अपराध की निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त मजबूत नहीं हैं।

आगे बताते हुए पी साईनाथ ने घोषणा क‍ि मैं मठ की ओर से 2017 में मुझे दिए गए ‘बसवाश्री पुरस्कार’ और इसके साथ आए 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि चेक के साथ लौटाता हूं। उन्‍होंने एनजीओ-ओडानाडी की तारीफ की, जिसने बच्‍चों को परामर्श और कानूनी सहायता मुहैया कराई थी। साईनाथ ने कहा क‍ि मैं मैसूर स्थित एनजीओ के प्रयासों की सराहना करना चाहता हूं ताकि भयानक घटनाओं को सबके सामने लाया जा सके। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनकी दशकों पुरानी लड़ाई है। उन्‍होंने कहा क‍ि मैं कर्नाटक सरकार से अपील करता हूं कि वह इस तरह के मामलों की जांच को सख्ती से आगे बढ़ाए और किसी भी आधार पर समझौता नहीं होने दें।

कब से दे रहे पुरस्‍कार
दरअसल दुनिया भर में समुदायों और समाजों के निर्माण में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों के कार्यों का सम्मान करते हुए मुरुघा मठ ने 1997 में ‘बसवाश्री पुरस्कार’ का गठन किया। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र शामिल था।

इन्‍हें म‍िला था पुरस्‍कार
यह पुरस्‍कार महिला शिक्षा के लिए पाकिस्तान मूल की वैश्विक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई, स्वतंत्रता सेनानी अन्ना हजारे, तिब्बती नेता दलाई लामा, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, स्वामी अग्निवेश, क्रांतिकारी कवि गद्दार, विद्वान और शोधकर्ता डॉ एमएम कलबुर्गी, वरिष्ठ बीजेपी नेता सहित कुल 19 प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी, अंतर्राष्ट्रीय एथलीट पीटी उषा, इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, चंदन अभिनेता दिवंगत पुनीत राजकुमार को भी यह पुरस्‍कार म‍िला है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...