2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'भारतीय सेना को सैल्यूट…', ऑपरेशन सिंदूर पर लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने...

‘भारतीय सेना को सैल्यूट…’, ऑपरेशन सिंदूर पर लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जताई खुशी

Published on

लखनऊ ,

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद लखनऊ में शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, मैं भारतीय सेना और जवानों को सैल्यूट करता हूं. हमारे देश के प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने जिस तरह से ये निर्णय लिया है उसको भी मैं सैल्यूट करता हूं.

बकौल मौलाना यासूब अब्बास- पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हमारे बेगुनाह नागरिकों को मारा गया. उस वक्त से ही सभी लोगों को इंतज़ार था कि हमारा हिंदुस्तान क्या करेगा. हिंदुस्तान खामोश था और उसकी ख़ामोशी को कमज़ोरी समझा जा रहा था. जिस तरह से देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करके एयरस्ट्राइक की गई है, उससे भारत में जश्न का माहौल है. भारत की तरफ से ये एक बेहतरीन काम हुआ है और में इसका स्वागत करता हूं.

वहीं, एक और मुस्लिम धर्म गुरु ख़ालिद रशीदी फ़िरंगी महली ने कहा कि इंडियन आर्मी ने जो ऑपरेशन सिंदूर लांच किया है और जिस तरीके से टेरर कैंप का खात्मा किया है, वो बहुत जरूरी था. इसका हम सब लोग खैर मकदम करते हैं. पहलगाम अटैक के बाद हर हिंदुस्तानी इंडियन आर्मी की तरफ बहुत उम्मीद की निगाह से देख रहा था, इसलिए अब हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है.

बकौल फ़िरंगी महली- हम ये समझते है की मुल्क को दहशतगर्दी से आजाद करने के लिए ये एक बहुत अहम कदम है. दहशतगर्दी को जड़ से खत्म किया जाए जिससे कि बेकसूरों की जान की हिफाजत हो. बहरहाल मैं इस कदम के लिए इंडियन आर्मी को इंडियन गवर्नमेंट को मुबारकबाद पेश करता हूं और उम्मीद करता हूं कि सीमा पार से दहशतगर्दी बंद होगी.

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने लिया है. बुधवार की देर रात एयरफोर्स ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी. सेना ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया. इस हमले में दर्जनों आतंकी ठिकाने तबाह हुए और कई आतंकी मारे गए.
ये भी देखें

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...