12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यलखनऊ में भारी बारिश के चलते सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, डीएम...

लखनऊ में भारी बारिश के चलते सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने घोषित की छुट्टी

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश का आम जनमानस काफी असर देखने को मिल रहा है। बिन मौसम के इस बारिश से शहरी व ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आ रही है। वहीं रविवार को भारी बारिश के चलते 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने देर शाम आदेश जारी करते हुए अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग के माने तो यूपी में अभी अगले 1 से 2 दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है।

यूपी में जारी भारी बारिश के असर के बीच स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको देखते हुए बुलंदशहर और आगरा के डीएम ने स्कूलों को दो दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है। वहीं उन्नाव में भी 1 दिन के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...