9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP : अलग बैरक, स्पेशल डाइट, रूटीन चेकअप... पति की कातिल मुस्कान...

UP : अलग बैरक, स्पेशल डाइट, रूटीन चेकअप… पति की कातिल मुस्कान को अब जेल में मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट

Published on

मेरठ,

पति सौरभ हत्याकांड में मेरठ जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी को गर्भवती पाए जाने के बाद दूसरी बैरक में शिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है. मुस्कान करीब 6 हफ्ते की गर्भवती है. जेल मैन्युअल के प्रावधानों के अनुसार गर्भवती महिला बंदियों को अलग बैरक में रखा जाता है. इसी के तहत यह कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. ऐसे में अब मुस्कान को जेल में स्पेशल ट्रीममेंट मिलेगा.

जानकारी के अनुसार मुस्कान के साथ महिला बंदी संगीता को भी उसी बैरक में रखा जाएगा. क्योंकि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में वह भी गर्भवती पाई गई है. दोनों की रिपोर्ट शनिवार को जेल प्रशासन को प्राप्त हुई. अब जेल मैन्युअल और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार इन बंदियों को विशेष डाइट, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों महिला बंदियों को विशेष निगरानी में रखा गया है. उनकी देखभाल के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की भी तैनाती की गई है. जेल प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि गर्भवती बंदियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

4 से 6 हफ्ते के करीब की है प्रेग्नेंसी
जेल अधीक्षक ने बताया कि मेरठ में पति की कातिल मुस्कान का शुक्रवार को प्रेग्नेंसी टेस्ट किया गया. प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था. इस दौरान वह करीब 1 घंटे 45 मिनट तक जेल से बाहर रही थी. टेस्ट के बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि अल्ट्रासाउंड में कन्फर्म हो गया है मुस्कान प्रेग्नेंट है. उसकी प्रेग्नेंसी 4 से 6 हफ्ते के करीब की है.

गर्भवती कैदियों के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार मुस्कान को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने की व्यवस्था की गई है. अब उसकी देखभाल गर्भवती कैदियों के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार होगी. जिसमें नियमित चिकित्सा जांच, पोषण संबंधी सहायता और विशेषज्ञों द्वारा उसके स्वास्थ्य की निगरानी शामिल है.

आपको बता दें कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को चार टुकड़ों में करके ड्रम में रखकर सीमेंट से जमा दिया था. हत्या के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश भाग गए थे . फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वक्त दोनों जेल में हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this