10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपश्चिमी चंपारण में जहरीली शराब पीने से सात की मौत, जांच के...

पश्चिमी चंपारण में जहरीली शराब पीने से सात की मौत, जांच के लिए स्पेशल टीम गठित

Published on

पश्चिमी चंपारण,

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई. हालांकि प्रशासन ने अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है. एसपी शौर्य सुमन ने रविवार को बताया कि घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

जहरीली शराब पीने से मौत ?
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों में सात लोगों की मौत हुई है. इनमें से पहली मौत 15 जनवरी को हुई थी, लेकिन पुलिस को इन मौतों की सूचना 21 जनवरी को मिली. मृतकों के शव को पहले ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा चुका था, जिससे मौत के कारण का पता लगाना और मुश्किल हो गया है.

पश्चिमी चंपारण के एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि सात मौतों में से दो मामलों में शराब से संबंधित होने की पुष्टि नहीं हुई है. एक व्यक्ति की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई, जबकि दूसरे को लकवा मार गया था. बाकी पांच मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है.

जांच के लिए स्पेशल टीम गठित
पश्चिमी चंपारण के उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि जांच टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. टीम यह भी पता लगाएगी कि पिछले तीन-चार दिनों में लौरिया क्षेत्र में किन-किन लोगों की मौत हुई.

मृतकों के परिजनों का कहना है कि सभी ने जहरीली शराब का सेवन किया था. एक मृतक के भाई ने बताया, ‘मेरे भाई प्रदीप ने अपने दोस्त मनीष के साथ शराब पी थी. दोनों की मौत हो गई.’गौरतलब है कि अप्रैल 2016 से बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है. इसके बावजूद राज्य में जहरीली शराब से मौत की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this