21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यसात फेरे और 7 दिन तक मजे… औरंगाबाद की दुल्हन की सच्चाई...

सात फेरे और 7 दिन तक मजे… औरंगाबाद की दुल्हन की सच्चाई जान आप भी हो जाएंगे हैरान!

Published on

औरंगाबाद

बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज सात दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घटना के बाद पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता काजल की हाल ही में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ सामान्य रहा। पति के अनुसार, वह पत्नी का भरपूर ख्याल रख रहा था और उसकी हर छोटी-बड़ी इच्छा पूरी कर रहा था। सातवें दिन पत्नी ने कहा कि वह अपने कॉलेज में कुछ जरूरी शैक्षणिक कार्य निपटाना चाहती है और इस बहाने रफीगंज जाने की जिद की।

कॉलेज पहुंचने के बाद बस स्टैंड पर दिया पति को चकमा
पति काजल को बाइक से लेकर रफीगंज पहुंचा और कासमा रोड स्थित कॉलेज में उसका काम पूरा कराया। वापसी के दौरान जब दोनों रफीगंज बस स्टैंड के पास पहुंचे, तो काजल ने बहाना बनाकर बाइक से उतरने की बात कही और फिर मौका पाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

काफी खोजबीन के बाद पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पत्नी के अचानक लापता होने के बाद पति ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उसने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित पति का कहना है कि उसने पत्नी को पूरी स्वतंत्रता दी थी और विवाह के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था।

ससुराल में ‘शॉक’, मायके में सन्नाटा
घटना के बाद नवविवाहिता के ससुराल वाले स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि काजल का व्यवहार सामान्य था और वह सभी से घुल-मिलकर बात करती थी। किसी को भी उसके इस कदम की उम्मीद नहीं थी। वहीं, मायके पक्ष ने इस मुद्दे पर पूरी चुप्पी साध रखी है।

पुलिस कर रही जांच, नवविवाहिता की तलाश जारी
रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस नवविवाहिता काजल और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है। दोनों पक्षों की सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए मामले को संवेदनशील माना जा रहा है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...