10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यशर्मनाक: हॉस्पिटल, गंगा स्नान, मैरेज हाल-पार्लर के 2000 से ज्यादा वीडियो... गुजरात...

शर्मनाक: हॉस्पिटल, गंगा स्नान, मैरेज हाल-पार्लर के 2000 से ज्यादा वीडियो… गुजरात पुलिस के खुलासे से हिल जाएंगे

Published on

अहमदाबाद

गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों राजकोट की एक नर्सिंग होम से मरीज के तौर पर पहुंची महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया सामने आए थे। इस मामले में पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था, लेकिन अब अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट की डीसीपी डॉ. लवीना सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है। लवीना सिन्हा ने बताया है कि देश भर में फैला हुआ है। इसमें 60-70 हॉस्पिटल शामिल हैं। सिन्हा के अनुसार आरोपी महिलाओं के न्यूड वीडियो को बेचकर पिछले सात-आठ महीने से मोटी कमाई कर रहे थे। मॉल, होटल और दुकानों के वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल और गंगा स्नान के साथ बस स्टैंड, मैरेज हाल और पार्लर के वीडियो सोशल मीडिया पर आने से नई चुनौती खड़ी हो गई है।

टेलीग्राम ग्रुप से वीडियो की बिक्री
अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट की प्रमुख डॉ. लवीना सिन्हा के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि देश में 60 से 70 अस्पतालों के वीडियो लीक हुए हैं। ये सभी सीसीटीवी फुटेज वाले हैं। आरोपियों ने 2000 से अधिक वीडियो बेचने की बात कबूल की है। इनका रेट 800 से 2000 रुपये तक था। सिन्हा ने कहा कि एक अन्य आरोपी की तलाश शुरू है। हैकर्स को पकड़ने की कोशिश शुरू हो गई है। सिन्हा ने कहा कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह के अन्य गिरोह कितने सक्रिय हैं। आरोपियों ने महिलाओं के निजी वीडियो को बेचने के लिए टेलीग्राम पर ग्रुप बना रखे थे।

बड़ा है वीडियो बेचने का नेटवर्क
पुलिस के जांच में सामने आया है कि राजकोट की एक नर्सिंग होम पायल मैटरनिटी अस्पताल के लेबर रूम के महिला मरीजों के आपत्तिजनक वीडियो बेचे गए थे। इसके बाद अहमदाबाद सायबर क्राइम ने स्वत्: संज्ञान लिया था। इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जांच के आदेश दिए थे। अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट के खुलासे के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि जांच में पुलिस को 2000 से अधिक वीडियो मिले हैं। इनमें अस्पताल के वीडियो के साथ बस स्टैंड, मैरेज हाल, पार्लर, गंगा स्नान के वीडियो भी शामिल हैं।

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...