24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यवे फिलिस्‍तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम यूपी वालों को इजराइल...

वे फिलिस्‍तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम यूपी वालों को इजराइल भेज रहे, प्रियंका गांधी पर भड़के योगी तो मिला जवाब

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बैग पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी संसद जो बैग लेकर पहुंची थीं, उस पर फिलीस्‍तान लिखा हुआ था। योगी ने कहा कि कांग्रेस की एक नेत्री फिलिस्‍तीन का बैग लेकर घूम रही थीं और हम यहां यूपी के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं। यूपी से अब तक 5000 से ज्‍यादा युवा रोजगार के लिए इजराइल भेजे जा चुके हैं। वहां वे निर्माण कार्य में लगे हैं। वहां उनके रहने और खाने की फ्री व्‍यवस्‍था की गई है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि इजराइल के राजदूत कुछ दिन पहले यूपी आए थे। उन्‍होंने बताया कि यूपी से जो युवा काम करने इजराइल गए हैं, उनकी स्किल बहुत अच्‍छी है। हम और लोगों को इजराइल भेजेंगे। उत्‍तर प्रदेश के नौजवानों के स्किल की ताकत को दुनिया मान रही है।

बीजेपी ने मुस्लिम तुष्टिकरण करार दिया
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के बैग को लेकर सत्‍ता पक्ष ने कड़ा प्रहार किया है। नेताओं ने गांधी परिवार की मानसिकता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी की मानसिकता विदेशी सोच और विदेशी मुखौटे को दर्शाती है। बीजेपी नेताओं ने प्रियंका के इस कदम को मुस्लिम वोटों के लिए तुष्टिकरण करार दिया था।

मैं क्‍या पहनूंगी, यह कौन तय करेगा: प्रियंका
इस बीच, प्रियंका गांधी का कहना है कि अब मैं क्‍या कपड़े पहनूंगी, यह कौन तय करेगा। यह तो आम पितृसत्‍ता है कि आप तय करते हैं कि महिलाएं क्‍यों पहनें। मैं ऐसा नहीं मानती। मैं वहीं पहनूंगी जो मैं चाहती हूं। फिलिस्‍तान वाले बैग पर प्रियंका ने कहा कि इस बारे में मेरा क्‍या विचार है इसके लिए आप मेरा सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...