9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कैबिनेट गठन से पहले शिंदे-फडणवीस ने शुरू किया 'मिशन 48',...

महाराष्ट्र में कैबिनेट गठन से पहले शिंदे-फडणवीस ने शुरू किया ‘मिशन 48’, सीएम ने बताया- क्या है तैयारी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में मौजूद हैं। नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना गठबंधन ने 2024 को देखते हुए ‘मिशन 48’ की तैयारी शुरू कर दी है। एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज की नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्य के कई प्रोजेक्ट में मदद का भरोसा दिलाया।

शिंदे ने कहा कि बकाया जीएसटी भी जल्द महाराष्ट्र को मिलेगा। यही नहीं केंद्र ने उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा भी दिलाया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि जैसा बीजेपी के नेता और खुद देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं, उसके मुताबिक बीजेपी और शिवसेना ने 2024 को देखते हुए ‘मिशन 48’ शुरू कर दिया है। यानी महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें जीतने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मंत्रिमंडल गठन के बारे में पूछे जाने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि, बहुत जल्द महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा।

महाराष्ट्र में कब होगा कैबिनेट विस्तार?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक उठापटक के बाद सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित है। इसको लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोर्ट ने किसी प्रकार का स्टे नहीं दिया है। ऐसे में जल्द ही महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल शपथ लेता हुआ दिखाई देगा। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त के पहले तक महाराष्ट्र में मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। पहले गठन में बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट के लगभग 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

फडणवीस को मिल सकता है गृहमंत्रालय
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महत्वपूर्ण गृहमंत्रालय दिया जा सकता है। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर 30 जून को बीजेपी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से अब तक राज्य में मंत्रिमंडल गठन नहीं हो पाया है। विपक्षी दल लगातार सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है, कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस का ये दिल्ली दौरा आलाकमान से हरी झंडी लेने के लिए है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...