15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कांग्रेस को झटके पर झटका, अब्राहनी सपा में गए, संग्राम...

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटके पर झटका, अब्राहनी सपा में गए, संग्राम थाेपटे मंगलवार को बीजेपी में होंगे शामिल

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटके लगने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हुआ क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा, संजय निरुपम जैसे बड़े नेताओं के बाद पिछले दिनों पार्टी छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता युसूफ अब्राहनी समेत कई नेता पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं तो वहीं बारामती की भोर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे संग्राम थोपटे मंगलवार को बीजेपी का कमल थामेंगे। लोकसभा चुनावों सबसे ज्यादा 13 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में 16 सीटों पर ही जीत मिली थी।

नहीं रुक रहा है सिलसिला
कांग्रेस में नेताओं के जाने का सिलसिला ऐसा वक्त पर लगा है कि जब महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने पिछले दिनों कहा था कि संगठन में फेरबदल का काम जल्द पूरा हो जाएगा। विधानसभा चुनावों में शिकस्त के बाद पार्टी ने नाना पटोले की जगह पर हर्षवर्घन सपकाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सपकाल की नियुक्ति के बाद युसूफ अब्राहनी और संग्राम थोपटे ने पार्टी छोड़ी है। अब्राहनी मुंबई कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे तो वहीं संग्राम थोपटे का प्रभाव पुणे और बारामती में है।

अबू आजमी ने भरी हुंकार
कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी के युसूफ अब्राहनी के आने के यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी में आए नेता पीडीए की लड़ाई को और मजबूती प्रदान करेंगे तो वहीं महाराष्ट्र यूनिट के प्रमुख अबु आजमी ने कहा कि अब्राहनी देश की तीसरी बड़ी पार्टी का हिस्सा बने हैं। आजमी ने कहा सपा अभी भी देश की तीसरी बड़ी पार्टी है। इसे हम मिलकर राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे. नए साथियों को समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान मिलेग। यूसुफ अब्राहनी के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सलाउद्दीन टीनवाला और अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष शहजाद अब्राहनी कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं। बाबा सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...