10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यवैष्णो देवी से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, खच्चर नहीं अब श्रद्धालु...

वैष्णो देवी से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, खच्चर नहीं अब श्रद्धालु ‘बच्चों की गाड़ी’ में कर रहे हैं चढ़ाई!

Published on

हर साल भारी संख्या में लोग माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जाते हैं। जिसमें कई लोग जहां अपने पैरों से चलते हुए पूरा सफर तय करते है और अंत में माता का दर्शन पाकर धन्य हो जाते हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो पैदल चलने में असमर्थ होते है। जिसके चलते वह खच्चर और बाकी सुविधाओं का उपयोग करते है, ताकि वह सफलतापूर्वक दर्शन कर सकें।

लेकिन वायरल वीडियो में खच्चर वालों की स्ट्राइक होने के चलते कुछ लोग बच्चों के बेबी स्ट्रॉलर पर बैठकर मां के धाम तक जाते नजर आ रहे है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि स्वस्थ लोगों को अपने पैरों पर ही धाम जाना चाहिए।

बेबी स्ट्रॉलर पर बैठे लोग…
माता के दरबार में माथा टेकने जा रहे लोगों की इस वीडियो में कुछ लोग बच्चों वाले बेबी स्ट्रॉलर पर बैठे हुए है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट की जनता अपने विचार रख रही है। न सिर्फ लोग बेबी स्ट्रॉलर पर बैठे हुए, बल्कि क्लिप में कई और लोग 2-3 मजदूरों के कंधे पर रखे सोफा गाड़ी पर बैठकर भी जा रहे हैं। जाहिरतौर पर इसमें से कुछ लोग चलने में असमर्थ हो सकते हैं।

लेकिन जो लोग पैदल चलने लायक है, उन्हें भी सवारी पर जाता देख यूजर्स इसे गलत बता रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करने से कोई आशीर्वाद नहीं मिलता है। वही कई लोगों को मानना है कि मंदिर के पास रहने वाले लोगों का यही कमाने का जरिया है।

@Ssriwastav30 नाम की यूजर ने X पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ये कैसे भी कमाई का जरिया निकाल लेते है, पर क्या ऐसी यात्राएं सफल मानी जाती है ? माता के चरणों में मेरा कोटि कोटि प्रणाम। जय माता दी! अब तक इस वीडियो को 2 लाख 40 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि पोस्ट को 300 से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है।

घर में चुपचाप बैठो!
माता वैष्णो देवी का दर्शन करने आए लोगों की इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जब ये नौटंकी ही करना है तो चुपचाप अपने घर में बैठ के रहना चाहिए जाना है दर्शन करने लेकिन नवाबी घटनी नहीं चाहिए इन जैसों को पुण्य मिलता भी होगा। दूसरे यूजर ने कहा कि ये नॉर्मल है, हम मार्च में गए थे, तब भी लोग ये कर रहे थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this