8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यमैडम का फोटो दिखाइए… फिर खान सर ने लाइव क्लास में दिखाया...

मैडम का फोटो दिखाइए… फिर खान सर ने लाइव क्लास में दिखाया ‘मिसेज खान का फोटो’

Published on

पटना

बिहार के फेमस टीचर खान सर अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने क्लास में अपनी शादी की बात बताई तो सब हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। खान सर ने बताया कि उनकी शादी की तारीख तय हो गई थी, लेकिन उसी दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। देश युद्ध की स्थिति में था। इसलिए उन्होंने शादी की खबर किसी को नहीं बताई। अब उनकी शादी की खबर और रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिसेप्शन 2 जून 2025 को पटना में है।

लाइव क्लास में खान सर ने बताई शादी की बात
वायरल शिक्षक खान सर अपने अनोखे अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। जब उन्होंने अपनी शादी की खबर बताई, तो सब चौंक गए। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां मिलीं। उन्होंने यह खबर क्लास में छात्रों को दी थी। क्लास में खान सर ने बताया, ‘मेरी शादी की डेट फिक्स हो गई थी, लेकिन उसी समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन गई। हमारा देश युद्ध की स्थिति में था। इस घड़ी में मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है, इसलिए शादी की खबर किसी से साझा नहीं की।’

खान सर ने लाइव क्लास में मैडम का बनाया स्केच
लाइव क्लास में जैसे ही खान सर ने अपनी शादी की बात बताई, छात्र उनसे उनकी पत्नी की फोटो दिखाने की कहने लगे। छात्रों ने कहा, ‘सर, मैडम का फोटो दिखाइए।’ इस पर खान सर ने बोर्ड पर एक स्केच बनाया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी बिल्कुल ऐसी ही दिखती हैं। कोई चेंजिंग नहीं है। बाल भी ऐसा ही है। स्केच के नीचे उन्होंने AS Khan लिखा। इससे लोग अनुमान लगाने लगे कि खान सर की पत्नी का नाम AS खान है। हालांकि, उनके बारे में अब तक बहुत जानकारी सामने नहीं आई है।

2 जून को पटना में खान सर का रिसेप्शन
सोशल मीडिया पर उनके रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल हो रहा है। कार्ड में AS Khan का नाम लिखा है। कार्ड में लिखा है कि खान सर और AS Khan के रिसेप्शन में आप सभी आमंत्रित हैं। रिसेप्शन 2 जून 2025 को शाम 7 बजे से 11 बजे तक शगुना मोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होगा। लाइव क्लास में ही खान सर ने छात्रों से कहा कि 6 जून उनके विद्यार्थियों के लिए भी भोज का आयोजन किया जाएगा। खान सर के छात्रों और प्रशंसकों को उनकी शादी की खबर सुनकर बहुत खुशी हुई है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है। लोग उनकी शादी के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं। खासकर उनकी पत्नी के बारे में। फिलहाल, AS Khan के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि खान सर जल्द ही अपनी पत्नी के बारे में और जानकारी साझा करेंगे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...