12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबीमार लालू यादव का चुनावी दंगल: BJP पर जमकर बरसे, एकमा में...

बीमार लालू यादव का चुनावी दंगल: BJP पर जमकर बरसे, एकमा में RJD कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत का मंत्र’

Published on

छपरा:

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव शनिवार को सारण जिले के एकमा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक श्रीकांत यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें ‘गुरुमंत्र’ दिया। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत का मंत्र’
राजद अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और विधायक श्रीकांत यादव के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘श्रीकांत यादव लंबे समय से बुला रहे थे। आज मौसम खराब था, फिर भी मैं आप सभी से मिलने आया हूं।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से दृढ़ता से डटे रहने और आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों का मुकाबला करने का संदेश दिया।

सेहत ठीक नहीं, फिर भी जनता के बीच रहूंगा: लालू यादव
अपने स्वास्थ्य को लेकर लालू यादव ने कहा, ‘मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी मैं क्षेत्र में आता रहूंगा। आप सभी को पूरी मजबूती के साथ राजद को मजबूत करना है।’ उन्होंने सारण जिले में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में कारखानों और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की गई है।

लालू ने भाजपा-एनडीए पर साधा निशाना
इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव ने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के खिलाफ काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- ‘भाजपा और एनडीए दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों की असल दुश्मन है। बिहार में भाजपा और नीतीश सरकार मिलकर 16 प्रतिशत आरक्षण की चोरी कर रही है और आरक्षित वर्गों की नौकरियों पर डकैती डाल रही है।’

बिहार में चुनावी हलचल तेज
इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव संभावित हैं, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव भी प्रदेशभर में दौरे कर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उनकी राय ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कई घोषणाएं भी की हैं, जिससे बिहार की राजनीति गर्मा गई है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...