8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यसिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने...

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, कौन सी सीट से कर रहे तैयारी?

Published on

चंडीगढ़

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अब राजनीति में उतरेंगे। उन्होंने 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने यह फैसला अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए किया है। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बलकौर सिंह पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह घोषणा सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी से पहले की है।

क्या बोले बलकौर सिंह?
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन पर बेटे की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने का आरोप लगा रहे हैं। बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर हाल ही में आईवीएफ तकनीक के जरिए माता-पिता बने हैं। वे इन दिनों अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं।

सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी से पहले बड़ा ऐलान
बलकौर सिंह ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी से पहले यह बड़ा ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने मानसा में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए न्याय की मांग को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। बलकौर सिंह ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं।

AAP सरकार पर हमला बोला
बलकौर सिंह ने AAP सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपराधी बिना किसी डर के घूम रहे हैं। रैली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद थे। उन्होंने बलकौर सिंह के फैसले का स्वागत किया। बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कई अन्य आरोपी भी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

29 मई 2022 को हुई थी मूसेवाला की हत्या
बलकौर सिंह ने कहा कि मेरा बेटा पंजाब का गौरव था, लेकिन उसकी हत्या के बाद हमें न्याय नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि मैं 2027 में मानसा से चुनाव लड़ूंगा, ताकि सिस्टम में रहकर अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई तेज कर सकूं। आपको बता दें कि 29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया था। 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। अब उनके पिता का यह कदम पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...