7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यजमीन पर पटका, फाड़े कपड़े...पत्नी को घर से निकालकर पति ने किया...

जमीन पर पटका, फाड़े कपड़े…पत्नी को घर से निकालकर पति ने किया ये काम

Published on

जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर से टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां फलोदी गांव के स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की. उसके बाल खींचे, जमीन पर पटका और कपड़े भी फाड़ दिये. यहां तक कि बीच-बचाव करने आए दो छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा. उन्हें भी टीचर ने खूब मारा. फिर अर्धनग्न हालत में पत्नी को घर के बाहर बैठा दिया और खुद अंदर जाकर खाना खाने लगा. किसी शख्स ने टीचर की इस बर्बरता का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो जब फलोदी पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि उनके पास जब मारपीट का वीडियो पहुंचा तो पहले उसकी जांच करवाई गई. पुष्टि होते ही पुलिस आरोपी टीचर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए उसके घर पहुंची. वहां घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया तो आरोपी टीचर की करतूत उसमें दिख गई. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे टीचर दो छोटे बच्चों के सामने पत्नी को बेहरमी से मार रहा है. बच्चे बीच-बचाव की कोशिश करते हैं तो उन्हें भी आरोपी ने मारा. वहीं, जो दूसरा वीडियो शख्स द्वारा बनाया गया है उसमें देखा गया कि आरोपी ने पत्नी को घर से बाहर आर्धनग्न हालत में बैठाया है और खुद कमरे में बैठकर आराम से खाना खा रहा है.

फलोदी थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि आरोपी टीचर का नाम कैलाश सुथार है. फिलहाल, शांति भंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती है तो अलग से भी मामला दर्ज किया जाएगा.पुलिस पूछताछ में आरोपी टीचर ने कहा कि उसे पछतावा है कि उसने पत्नी के साथ ये सब किया. लेकिव वह पत्नी की मानसिक स्थिति से परेशान है. उसी के चलते उसने पत्नी की पिटाई की थी.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...