10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु के वित्त मंत्री की कार पर फेंकी गई चप्पल, बीजेपी के...

तमिलनाडु के वित्त मंत्री की कार पर फेंकी गई चप्पल, बीजेपी के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानिवेल त्यागराजन की कार पर शनिवार को चप्पल फेंके जाने की घटना सामने आई है। यह घटना उस समय हुई, जब वह मदुरै जिले के निवासी रहे सेना के शहीद जवान को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, क्योंकि मंत्री ने कथित तौर पर पूछा कि शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में पार्टी के लोग क्यों आए? जानकारी के मुताबिक, त्यागराजन एयरपोर्ट से बाहर जा रहे थे कि बीजेपी के कुछ संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोक दिया, जबकि वाहन पर चप्पल फेंकी गई।

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी पांचों भाजपा पार्टी के सदस्य हैं। जांच चल रही है। घटना के कारण के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि वो फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकते, जांच के बाद ही हम जानकारी साझा कर सकते हैं।

अंतिम सस्कार के लिए लाया गया था जवान का पार्थिव शरीर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में जिले के टी पुडुपट्टी गांव के रहने वाले डी लक्ष्मणन भी शामिल थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए यहां लाया गया था। मंत्री, अधिकारियों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this