8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यलोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचीं स्मृति इरानी,...

लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचीं स्मृति इरानी, पूर्व BJP सांसद ने गले मिलकर पोछे आंसू

Published on

अमेठी

भाजपा की कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी पहुंची हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव हारने के बाद स्मृति अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र में पहली बार आई हैं। एक दिवसीय दौरे पर गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने आ रहीं स्मृति लखनऊ से होते हुए यहां पहुंची हैं।

अमेठी से चुनाव हारने के ठीक एक साल बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर आईं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां गंगा में डूबे युवकों के परिजनों से मिलीं। यहां एक साथ तीन लोगों की डूबकर मौत हुई थी। स्मृति ईरानी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वह महिलाओं के बीच में बैठने के साथ ही महिलाओं के आंसू पोछते दिखाई पड़ीं।

वह अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। इस कार्यक्रम को स्थानीय भाजपा यूनिट के बूस्ट अप के तौर पर भी देखा जा रहा है। यूपी चुनाव 2027 से पहले स्मृति ईरानी की क्षेत्र में सक्रियता को अहम माना जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व सांसद की कार्यक्रम को लेकर तैयारी हुई है। स्मृति ईरानी के चुनाव हारने के ठीक एक साल बाद वापस आने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी जबर्दस्त उत्साह है। यूपी चुनाव 2027 से पहले स्मृति ईरानी की क्षेत्र में सक्रियता को अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़ा उलटफेर अमेठी में देखने को मिला। यहां गांधी परिवार के खासमखास नेता कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी के खिलाफ बंपर जीत दर्ज की। राहुल गांधी को 2019 में हराने वाली स्मृति यहां से 1 लाख 67 हजार 196 वोट के अंतर से मुकाबला हार गई थीं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...