8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यकोई दिखा रहा औकात, तो कोई बता रहा पलटू, क्या नीतीश को...

कोई दिखा रहा औकात, तो कोई बता रहा पलटू, क्या नीतीश को ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है?

Published on

पटना

अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जो नहीं सुना होगा, वो नीतीश कुमार इन दिनों सुन रहे हैं। एक तरफ भाजपा जहां नीतीश कुमार के पीछे पड़ी है। वहीं सूत्रों की मानें तो जेडीयू के अंदर भी दोबारा आरजेडी के साथ जाने पर मनमुटाव बढ़ने लगा है। हालांकि नीतीश कुमार के छवि बेदाग रही है लेकिन जिस तरह से उन्होंने 17 साल की दोस्ती के बाद 2013 में बीजेपी का साथ छोड़ा, 2017 में फिर बीजेपी के साथ आ गए। 2020 में बीजेपी के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ने वाले नीतीश कुमार जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने। लेकिन 20 महीने बाद ही उन्होंने फिर से बीजेपी का साथ छोड़ लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ हाथ मिलाकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बना ली। बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार द्वारा बार-बार पलटने की आदत की वजह से ही जेडीयू के अंदर भी कुछ नेता दबी जुबान से उन्हें पलटीमार कहने में नहीं हिचकते हैं।

नीतीश के करीबियों को चुन-चुनकर किया जा रहा है बाहर
बीजेपी के पूर्व विधायक और पार्टी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में दूसरी बड़ी गलती आरजेडी के साथ दोबारा हाथ मिलाकर की है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा भी अब न सिर्फ नीतीश कुमार बल्कि पूरी की पूरी पार्टी भुगत रही है। प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी का गठबंधन होते ही मणिपुर में जिस प्रकार से जेडीयू के तमाम नेता इसके विरोध में पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। ठीक उसी प्रकार बिहार में भी जेडीयू के कई नेता नए गठबंधन से नाराज हैं और जल्द ही वह भी पाला बदल सकते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आज ही जनता दल यूनाइटेड के कर्मठ कार्यकर्ता और बेहतरीन प्रवक्ता निखिल मंडल ने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि क्योंकि निखिल मंडल एक उभरते हुए नेता, अच्छे प्रवक्ता और नीतीश कुमार के बेहद करीब थे, इसलिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी के प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। इसके पहले नीतीश कुमार के सबसे करीबी सहयोगी आरसीपी सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल जो खुद को नीतीश कुमार के बेहद करीबी दिखा रहे हैं, वही लोग नीतीश कुमार को कमजोर करने की कवायद में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने ही कहा था कि नीतीश कुमार के अंतड़ी में भी दांत है। वहीं जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जिन्हें कभी नीतीश कुमार ने पहले धक्के मारकर जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतरने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी थी। लेकिन पार्टी से बाहर रहकर उपेंद्र कुशवाहा नीतीश को मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटा सके। अब वह पार्टी के अंदर जाकर नीतीश कुमार को खोखला करने में लगे हैं। प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि लालू यादव तो नीतीश कुमार को बिहार से बाहर कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की मुहीम में लगे हैं। इसके अलावा जेडीयू के अंदर भी नीतीश से खार खाये नेता उन्हें ‘पीएम’ बनने का सपना दिखाकर ‘बली का बकरा’ बना रहे हैं।

मेरी औकात नीतीश कुमार से ज्यादा है: आरसीपी
पूर्व जेडीयू अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कहना है कि उनकी औकात नीतीश कुमार से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की औकात क्या थी, उनसे मेरी औकात तब भी ज्यादा थी और अब भी ज्यादा है। जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे और टिकट के लिए घूम रहे थे। तब हम 1982 में आईएएस बन चुके थे, वो क्या हमको पहचान दिलाएंगे। आरसीपी सिंह ने यह भी राज खोल कि नीतीश कुमार ने नेवी की परीक्षा दी थी लेकिन फेल हो गए और हम आईएएस के परीक्षा में पूरे भारत मे 13वां रैंक लाये थे। नीतीश कुमार के पीएम का चेहरा बनने और विपक्ष को एकजुट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, राहुल गांधी या कई और ऐसे नेता हैं, जो खुद को नीतीश से बड़ा नेता मानते हैं। वो क्या इन्हें अपना नेता मानेंगे?

तेजस्वी और लालू यादव को डिफेंड नहीं करना चाहते जेडीयू प्रवक्ता
वहीं बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद का कहना है कि राजनीति में यूटर्न के पुरोधा नीतीश कुमार जब से बीजेपी का साथ छोड़ आरजेडी का दामन पकड़ा है, तभी से बिहार में जेडीयू के नेता, प्रवक्ता और कार्यकर्ता असहज महसूस कर रहे हैं। यह अपने आप में नीतीश कुमार की गलत राजनीति की ओर इशारा करता है। निखिल मंडल ने कहा कि यही वजह है कि पहले अजय आलोक, उसके बाद सुहेली मेहता और अब निखिल मंडल ने खुद को अलग कर प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस बात का संकेत है कि इस्तीफा देने वाले प्रवक्ता तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल के साथ उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अपराध को डिफेंड करने में असहज महसूस कर रहे थे। इससे पता चलता है कि जेडीयू के अंदर नेता और कार्यकर्ताओं के बीच असहज महसूस किया जा रहा है और वह नई जगह तलाशने को मजबूर हैं।

आरसीपी सिंह ने सच कहा तो मुख्यमंत्री को लगी मिर्ची
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बबूल का पेड़ रोपा है, तो आम कहां से फलेगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी का सेशन आते ही पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में अपराध बढ़ चुका है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंदद हो चुके हैं कि पुलिसकर्मियों को थाने में घुसकर राजद के लोग पीट रहे हैं और मुख्यमंत्री मुंह देख रहे हैं। गिरिराज सिंह का कहना है कि जानबूझकर मुख्यमंत्री यह सब कुछ कह रहे हैं। इस जंगलराज को जनता राज साबित करने में लगे हैं। आरसीपी सिंह ने सच कह दिया है तो मुख्यमंत्री को मिर्ची लग गई।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...