3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यमां की हत्या कर घर में ताला लगा फरार हुआ बेटा... पुलिस...

मां की हत्या कर घर में ताला लगा फरार हुआ बेटा… पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज, नशे में वारदात को दिया अंजाम?

Published on

गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हिन्दू युवक द्वारा अपनी मां की हत्या कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आने के बाद लोग हैरत में है। मोहल्ले वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को 60 वर्षीय एक महिला की लाश मिली है। आरोप है कि उसकी हत्या उसके बेटे ने ही की और घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है। मंगलवार की रात जब पड़ोसियों को शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सामने 60 वर्षीय महिला की लाश पड़ी हुई थी। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।

पड़ोसियों के अनुसार मां-बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। मौके पर मिले साक्ष्य और प्राप्त जानकारी के आधार पर शक है कि यह हत्या उसके बेटे ने हीं की है। क्योंकि वह शराब का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही सीसी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश जारी है।

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया हत्या उसके बेटे द्वारा की गई प्रतीत हो रही है। फिलहाल मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि अभी कुछ माह पहले ही रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल में रहने वाले साइंटिस्ट की पत्नी की भी हत्या उनके बेटे द्वारा कर दी गई थी। ऐसा ही एक मामला खजनी क्षेत्र में भी सामने आया था, जहां एक बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने पिता की हत्या कर दी।

वहीं तीसरा मामला कुछ दिनों पहले का ही है, जहां एक पोते ने अपने दादा-दादी और बड़े दादा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। युवाओं द्वारा आवेश में आकर इस तरह की घटनाओं को लगातार अंजाम देने के विषय में जब मनो चिकित्सक डॉक्टर अमित शाही से बात की गई तो उनका कहना था कि युवाओं पर बेवजह आवश्यकता से अधिक तनाव है।

यह देर रात तक जागने, मोबाइल पर लगे रहने महंगे शौक पालने और नशे का आदी होना सबसे बड़ा कारण है, जिसकी वजह से स्ट्रेस होता है। और चिड़चिडेपन की वजह से गुस्से और आवेश में आकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं युवा।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...