11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यहाईस्कूल की परीक्षा में बेटा हुआ फेल, पैरेंट्स ने केक काटकर मनाया...

हाईस्कूल की परीक्षा में बेटा हुआ फेल, पैरेंट्स ने केक काटकर मनाया जश्न, वजह जान आप भी करेंगे तारीफ

Published on

बेंगलुरु:

जो हारते हैं वही जीतते हैं…कर्नाटक में कुछ इसी फलसफे के साथ एक छात्र के 10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर परिवार ने जरा भी दुख नहीं मनाया, बल्कि बेटे के प्रदर्शन को सेलिब्रेट किया। पैरेंट्स ने केक काट जश्न मनाया। यह अनूठा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, क्योंकि ऐसा होने पर अक्सर माता-पिता डांट लगाते हैं और इसके बाद बच्चे आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। बेटे के फेल होने पर भी पार्टी करने का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है

समर्थन में खड़े हुए माता-पिता
यह मामला कर्नाटक के बागलकोट का है। यहां के बसवेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल पढ़ने वाले अभिषेक चोलचागुड्डा को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सिर्फ 200 अंक हासिल हुए। परीक्षा के टोटल 600 में लगभग 32 फीसदी अंक मिलने पर फेल हो गया। सभी सभी छह विषयों में अनुत्तीर्ण होने पर छात्र के दोस्तों ने उसका मजाक उड़ाया, लेकिन माता-पिता साथ खड़े रहे। उन्होंने अपने बेटे को डांट न लगाते हुए उसके 10वीं में फेल होने पर केक काट करके जश्न मनाया। माता-पिता ने ऐसा करके मजाक उड़ाने वालों को करार जवाब दिया। माता पिता ने अपने बेटे से कहा कि तुम परीक्षा में फेल हो सकते हो, लेकिन जीवन में नहीं। छात्र के माता पिता ने बेटे से कहा कि तुम फिर से कोशिश कर सकते हो। अगली बार सफल हो सकते हो। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है।

छात्र ने लिया ये संकल्प
अपने माता-पिता से मिले समर्थन के बाद अभिषेक ने मीडिया के बताया, भले ही मैं फेल हो गया, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे प्रोत्साहित किया। मैं फिर से परीक्षा लिखूंगा, पास होऊंगा और जीवन में सफल होकर दिखाऊंगा। सोशल मीडिया पर माता-पिता के सकारात्मक रवैए की खूब तारीफ हो रही है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि जिंदगी के आगे एक परीक्षा फेल होने कोई बड़ी बात नहीं है। छात्र अगले इम्तिहान में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और अधिक नंबर हासिल कर सकता है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...