10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमां को पकौड़े बनाने में हुई देरी तो भड़का बेटा, आग में...

मां को पकौड़े बनाने में हुई देरी तो भड़का बेटा, आग में फूंक डाला 3 कमरों का घर

Published on

बाणपुर ,

ओडिशा के नीलगिरी एनएसी के तहत बाणपुर गांव में एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां नशे में धुत युवक ने अपनी मां और भाई से बहस के बाद घर में आग लगा दी. इससे उनका तीन कमरे का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया.

घटना गुरुवार शाम की है जब वार्ड नंबर 11 के निवासी माधव बिस्वाल और गणेश्वर बिस्वाल शराब के नशे में घर लौटे. दोनों के बीच झगड़ा हुआ, झगड़े के दौरान माधव ने अपनी बुजुर्ग मां पर हमला किया. मां छोटे बेटे गणेश्वर के साथ घर से निकल गई. इसके बाद जब वह लौटी तो देखा कि माधव ने घर को आग लगा दी है.

आग तेजी से फैलने पर पड़ोसियों ने अधिकारियों को सूचित किया. नीलगिरि अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा, आग बुझाई और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. नीलगिरि पुलिस ने माधव और गणेश्वर दोनों को हिरासत में लिया और आग के कारण और घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

दोनों युवकों की मां ने बताया – ‘मेरे बड़े बेटे माधव ने मुझे कल रात पकौड़े बनाने के लिए कहा, जब मैंने पकौड़े बनाने की तैयारी की तो उसमें गलती से ज्यादा पानी पड़ गया और पकौड़े बनाने में देरी हो गई. फिर उसने मुझे और अपने भाई को डांटना शुरू कर दिया. उसने हम पर हमला करना शुरू किया तो मैं छोटे बेटे के साथ वहां से भाग गई. थोड़ी देर बाद हमने आकर देखा कि उसने हमारे घर में आग लगा दी है.’

नीलगिरी पुलिस ने कहा ‘हमें अग्निशमन विभाग से सूचना मिली कि दो भाइयों के झगड़े में एक ने अपने घर में आग लगा ली है. तभी हमारी टीम मौके पर पहुंची और उन दोनों भाइयों को नशे में पाया. अब उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है.’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...