7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदहेज उत्पीड़न का विरोध कर रहे ससुर पर दामाद का जानलेवा हमला,...

दहेज उत्पीड़न का विरोध कर रहे ससुर पर दामाद का जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

Published on

अलीगढ़,

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक व्यक्ति की उसके दामाद और परिवार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

इगलास क्षेत्राधिकारी (सीओ) भावरे दीक्षा अरुण के अनुसार, ये घटना सोमवार को जिले के नगला बलराम में हुई है. पीड़ित निसार खान, जो गांव रिगसपुरी का निवासी है, को अपनी बेटी आसमा का फोन आया, जिसकी शादी तीन साल पहले हुई थी. उसने बताया कि उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं.

बेटी से बात होने के बाद निसार खान अपने परिवार के सदस्यों के साथ तुरंत उसके गांव नगर बलराम पहुंचे. इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए गांव की पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया. लेकिन कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बहुत ही जल्द भयानक झगड़े में बदल गया.

निसार खान के दामाद समीर और आधा दर्जन लोगों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया. इस दौरान समीर ने अपने ससुर पर लाठियों और ईंटों से हमला किया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद लोग निसार खान को लेकर पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटे सहित उसके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने समीर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this