8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट की हत्‍या या कुछ? CBI जांच पर मुहर, पर‍िवार ने...

सोनाली फोगाट की हत्‍या या कुछ? CBI जांच पर मुहर, पर‍िवार ने कहा- अब सच्‍चाई आएगी सामने

Published on

ह‍िसार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश दिए हैं। 47 साल की फोगाट 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा में मृत पायी गई थीं। इस पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने की स‍िफार‍िश की गई थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया। उधर, सोनाली फोगाट के परिवार ने केंद्र के सीबीआई जांच के फैसले का स्वागत किया है। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने कहा कि हमारा परिवार शुरू से ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि परिवार को उनकी मौत के पीछे ‘साजिश’ का संदेह है और केवल सीबीआई जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है। रिंकू ने भरोसा जताया कि एजेंसी मामले की गहराई से जांच करेगी।

सोनाली फोगाट मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की जांच सीबीआई से कराने को कहा है। सीबीआई डीओपीटी के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है। हरियाणा के हिसार से बीजेपी नेता फोगाट की 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा में मौत हो गई थी और उनकी मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है।

इससे पहले दिन में सावंत ने से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की बहुत अच्छी तरह से जांच की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने कहा क‍ि लेकिन हरियाणा के लोगों और सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सर्वजातीय सर्वखाप ने जांच को लेकर द‍िया था अल्‍टीमेटम
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में हिसार की जाट धर्मशाला में रविवार को सर्व जातीय सर्वखाप महापंचायत हुई थी। इसमें सीबीआई जांच की मांग को लेकर चर्चा की गई। सर्वखाप पंचायत ने महापंचायत के दौरान मामले को लेकर 15 सदस्यीय कमिटी बनाई। तीन घंटे की चर्चा में सर्वखाप पंचायत ने सरकार को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। अगर 23 सितंबर तक सरकार सीबीआई जांच के आदेश नहीं देती है तो 24 सितंबर को दोबारा फिर सर्वखाप की महापंचायत होगी। जिसमें प्रदेशभर की खाप पंचायतें शिरकत करेंगी और कोई कड़ा फैसला लिया जाएगा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...