7.1 C
London
Sunday, November 9, 2025
Homeराज्यहर घर तिरंगा पर कासगंज कांड का जिक्र कर घिर गए सपा...

हर घर तिरंगा पर कासगंज कांड का जिक्र कर घिर गए सपा प्रवक्ता, सवालों पर हक्का-बक्का हो गए

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सरकार और बीजेपी पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। वहीं इसको लेकर विपक्ष की ओर से सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। कुछ विपक्षी दलों का कहना है कि बीजेपी राजनीतिक लाभ उठाने के लिए ऐसा कर रही है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि तिरंगा यात्रा की आड़ में बीजेपी दंगा करा सकती है। इस बयान पर बीजेपी ने विरोध जताया है। इसी मुद्दे पर चर्चा के सपा प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने कासगंज का जिक्र किया।

एक निजी चैनल पर चर्चा के दौरान सपा प्रवक्ता से यह पूछे जाने पर कि तिरंगा यात्रा पर कौन सा दंगा कनेक्शन दिख रहा है। सुनील साजन ने कहा कि तिरंगे पर देश में रहने वाले किसी व्यक्ति को आपत्ति नहीं है। तिरंगा हमारा सम्मान है। कासगंज में तिरंगा यात्रा बीजेपी की ओर से निकाली गई बाद में उसमें हत्या हुई। कासगंज में हुआ क्या यह सवाल बार-बार पूछे जाने सुनील सिंह यादव ने कहा कि कासगंज में क्या हुआ था यह मुझसे बेहतर आपको याद होगा।

तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान झगड़ा हुआ, क्या तिरंगा यात्रा के दौरान किसी का कत्ल हो गया तो उसके बाद तिरंगा यात्रा निकलनी बंद हो जाए। यह सवाल दोबारा सुनील यादव के सामने आया। सुनील यादव ने कहा कि आरएसएस मुख्यालय पर आजादी के कितने वर्षों बाद तिरंगा फहराया गया। क्या अंग्रेजों से माफी मांगने वाले आरएसएस से नहीं जुड़े थे।

क्या बीजेपी राजनीतिक लाभ नहीं उठ रही है। इस सवाल के जवाब में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने एक वक्त जब 80 फुट के पोल पर तिरंगा फहराया तो तिरंगा फंस गया तब एक लड़का उतनी उंचाई पर जाकर उसे ठीक किया और वह आरएसएस का था। बीजेपी प्रवक्ता ने सपा प्रवक्ता से पूछा कि यह अपनी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान के बयान को कैसे देखते हैं।

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि गोडसे का जो नाम बार-बार ले रहे हैं। गोडसे का सबसे परम भक्त जिसने मंदिर बनवाया था, कौन था वो। उसका नाम बाबू लाल चौरसिया है इस वक्त वो मध्य प्रदेश कांग्रेस में है।

Latest articles

भेल ऑफिसस क्लब में ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

भोपाल,बीएचईएल, भोपाल के ऑफिसर्स क्‍लब में दिनांक 13 से 16 नवम्‍बर, 2025 तक शीतकालीन...

बीएचईएल को एनटीपीस से मिला 6,650 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से ओडिशा में दर्लिपाली...

More like this

मध्यप्रदेश में हेलमेट को लेकर सख्ती, दोपहिया चालकों पर चलेगा विशेष अभियान

भोपाल।मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार ने...

राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का किया स्वागत

बैरसिया।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने...

Viral Audio Clip: दिग्विजय सिंह को लेकर बवाल, एक-दूसरे पर अपशब्दों का इस्तेमाल! अब दोनों बोले- ऑडियो नकली है

Viral Audio Clip: मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में मंगलवार को एक वायरल ऑडियो...