7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यस्‍पीकर, नेता प्रतिपक्ष या फिर संसदीय कार्यमंत्री... UP विधानसभा में कब बढ़ेगी...

स्‍पीकर, नेता प्रतिपक्ष या फिर संसदीय कार्यमंत्री… UP विधानसभा में कब बढ़ेगी आधी आबादी की हिस्सेदारी?

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा में पहली बार 22 सितंबर को सदन का एक दिन महिलाओं के नाम होगा। सदन में महिला विधायक बोलेंगी, महिलाओं के मुद्दे उठेंगे। इस बार विधानसभा में भी सबसे ज्यादा 47 यानी 10.90% महिलाएं जीतकर पहुंची हैं। हालांकि, अतीत पर नजर डालें तो पहले ऐसा नहीं था। यूपी की पहली विधानसभा में महिला विधायकों की भागीदारी महज 2.55% थी। दूसरी विधानसभा में यह आंकड़ा 6% हुआ तो चौथी विधानसभा में आंकड़ा घटकर 1.64% पर आ गया। स्पीकर, सभापति, दलों की नेता और संसदीय कार्यमंत्री भी महिलाएं नहीं थीं। अब यूपी की विधानसभा बदल रही है तो महिलाएं चाहती हैं उनकी जिम्मेदारी भी बढ़े।

सिर्फ एक दल की नेता महिला
इस विधानसभा में भी सिर्फ एक दल (कांग्रेस) ने अपना नेता महिला विधायक को बनाया है। हालांकि, सीएम योगी ने 22 सितंबर को महिलाओं को ही पीठासीन अधिकारी बनाए जाने का अनुरोध किया है। अब तक विधानसभा में 28 नेता विरोधी दल बनाए जा चुके हैं, पर इनमें एक भी महिला नहीं है। विधान परिषद में भी 20 नेता विरोधी दल बने। उनमें भी महिलाओं को जगह नहीं मिली।

दो महिलाएं सीएम बनीं, स्पीकर बनना बाकी
महिलाओं की हिस्सेदारी विधानसभा में बढ़ने के बाद उन्हें दो बार यूपी का सीएम बनने का मौका मिला तो कई बार मंत्री भी बनाया गया। पर अब तक विधानसभा के 18 स्पीकर बनाए जा चुके हैं, जिनमें एक भी महिला नहीं है। विधान परिषद में भी 13 सभापति हुए, पर इनमें भी कोई महिला नहीं रही। एक अक्टूबर 1963 को तत्कालीन सीएम चंद्रभान गुप्त के इस्तीफे के बाद सुचेता कृपलानी को यूपी का सीएम बनाया गया था। वह यूपी की ही नहीं, देश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। उनके बाद बसपा प्रमुख मायावती चार बार सीएम रह चुकी हैं। प्रदेश की पहली और चौथी विधानसभा के अलावा कोई ऐसी विधानसभा नहीं रही, जिसके मंत्रिमंडल में महिलाओं की भागीदारी न रही हो। दूसरी विधानसभा में दो महिलाएं मंत्री थीं, तो तीसरी में तीन महिला मंत्री। पांचवीं विधानसभा में सात, छठी में तीन, सातवीं में तीन, आठवीं में छह, नवी में दस, दसवीं में एक, 11वीं में दो, 12वीं में एक महिला मंत्री रही। 13वीं विधानसभा में छह, 14वीं में सात, 15वीं और 16वीं में दो-दो, 17वीं में तीन और वर्तमान की 18वीं विधानसभा में चार महिलाएं मंत्री हैं।

दम दिखाया, छह-छह बार जीतीं
यूपी की महिला विधायकों ने अपना दम भी दिखाया। कई महिलाएं तो चार से छह बार जीतकर विधानसभा पहुंचीं। पहली विधानसभा से अब तक 20 ऐसी महिला विधायक हैं, जो चार से छह बार विधानसभा पहुंच चुकी हैं। छह बार चुनाव जीतने वाली विधायकों में विमला राकेश और बेनी बाई शामिल हैं। शकुंतला देवी, शारदा देवी, राजपत देवी, प्रेमलता कटियार, गुलाब देबी (वर्तमान सरकार में मंत्री) पांच बार विधानसभा पहुंच चुकी हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...