10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यहोलिका दहन के बाद वडोदरा में रफ्तार का कहर, रईसजादे ने कार...

होलिका दहन के बाद वडोदरा में रफ्तार का कहर, रईसजादे ने कार से तीन वाहनों को उड़ाया, एक की माैत

Published on

अहमदाबाद/वडोदरा

गुजरात के अहमदाबाद में चर्चित इस्कॉन ब्रिज पर रईसजादे तथ्य पटेल कांड की तरह अब वडोदरा में एक हिट एंड रन का बड़ा मामला सामने आया है। अपने दोस्त के साथ वोक्सवैगन की ऑटोमैटिक कार चला रहा एक युवक ने गुरुवार की देर रात तीन वाहनों को टक्कर मारी। इसमें एक की महिला की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक छोटी बच्ची के साथ मृतक महिला का पति शामिल है। कुल तीन की हालत गंभीर है। युवक ने तीन वाहनों को ठोंकने के बाद गाड़ी रोकी। हादसे के बाद युवक कार से बाहर निकला और सड़क पर ‘एक और राउंड और, ‘ऊं नम शिवाय’ का उद्घोष किया। नशे में दिख रहे कार चालक ने एक लड़की का नाम भी लिया। घटनास्थल के करीब मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। युवक के ड्रग्स के नशे में होने की जांच के लिए पुलिस ने ब्लड सैंपल को गांधीनगर एफएसएल को भेजा है।

पॉश इलाके में हिट एंड रन की घटना
जानकारी के अनुसार हिट एंड रन की यह घटना वडोदरा के पॉश इलाकों में शामिल करेलीबाग में रात 11 बजे के करीब हुई। आम्रपाली कॉमर्शियल प्लेस की तरफ वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक तीन स्कूटर को टक्कर मारी। इसमें आठ लोग घायल हो गए। एक लड़की हेमाली पटेल (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद वडोदरा पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार, वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी और नवनियुक्त शहर अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश सोनी भी पहुंचे। पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार के अनुसार नशे में इस मामले में बीएनएस की धारा 105 भी लगाई जा रही है। पुलिस गाड़ी की गति कितनी थी? इसके लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को लेकर जांच कर रही है ताकि हिट एंड रन के इस मामले में पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

लॉ का स्टूडेंट हैं आरोपी
वोक्सवैगन की ऑटोमैटिक कार चला रहे आरोपी की पहचान रक्षित चौरसिया के तौर पर हुई। सामने आया है कि महाराजा सयाजीराव यूनीवर्सिटी (MSU) में लॉ का स्टूडेंट है। अरोपी उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला है। उसके पिता एक प्लंबिंग के एक बड़े बिजनसेमैन हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस पूरे मामले की सीसीटीवी काफी वीभत्स है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वडोदरा शहर पुलिस आरोपी रक्षित चौरासिया और उसके साथ कार में मौजूद युवक का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। युवक ने हादसे के दूसरे दिन आरोपी ने पुलिस की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत की। इसमें उसने कहा कि कार के स्पोर्ट्स मोड़ में जाने से हादसा हुआ। उसके सामने एयरबैग खुल गया था। इसलिए यह हादसा हुआ। यह सामने आया है कि जिस कार से हादसा हुआ। वह कार में बैठे दोस्त की थी। वह पारूल यूनीवर्सिटी का छात्र है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...