2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यलड़खड़ाते पैर, पकड़कर ले जाता सुधीर... सोनाली फोगाट की मौत से ठीक...

लड़खड़ाते पैर, पकड़कर ले जाता सुधीर… सोनाली फोगाट की मौत से ठीक पहले का CCTV फुटेज

Published on

नई दिल्ली,

टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. उस फुटेज में सोनाली फोगाट की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है. वे खुद से चल भी नहीं पा रही हैं और उन्हीं के स्टाफ के साथी सुधीर उन्हें पकड़कर ले जा रहे हैं.

सोनाली का मौत से पहले का CCTV फुटेज
जो फुटेज सामने आया है उसमें सोनाली के पैर लड़खड़ा रहे हैं, वे खुद से चलने की हालत में नहीं हैं. उन्हीं के स्टाफ का एक साथी सुधीर उन्हें मौके से कही लेकर जा रहा है. दूसरा साथी सुखबिंदर भी वहां मौजूद है. अब ये सीसीटीवी फुटेज तब सामने आया है जब गोवा पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया. कहा गया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था.

इस बारे में आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था.

गोवा पुलिस बोली- सोनाली को ड्रग्स दिए गए
आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने ये भी जानकारी दी कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, सुबह 4:30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो आरोपी उसे शौचालय में ले गया, 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया? इसका आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज देखे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इस समय पुलिस ने सुधीर और सुखबिंदर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ का सिलसिला जारी है. सोनाली का परिवार तो पहले ही सुनील पर हत्या करने का आरोप लगा चुका है. ऐसे में पुलिस जोर देकर कह रही है कि हर पहलू से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदल दिया पूरा केस
गुरुवार को सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई थी. उस रिपोर्ट ने ही इस पूरे मामले को अलग मोड़ दे दिया था. रिपोर्ट में बताया गया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान थे. किसी नोकीली चीज से उन्हें मारा गया था. अब वो कौन सी चीज थी, कब उन पर हमला हुआ, ये स्पष्ट नहीं है. लेकिन उस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने सुधीर और सुखबिंदर को गिरफ्तार किया है.

सोनाली के वायरल डांस वीडियो की क्या सच्चाई?
वैसे सोनाली फोगाट का इस समय एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उस वीडियो में टिक टॉक स्टार सुखबिंदर और सुधीर के साथ ही डांस करती दिख रही हैं. अब कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो गोवा का ही है, वहीं कुछ इसे एक गुरुग्राम का पुराना वीडियो बता रहे हैं. वीडियो की बात करें तो उसमें डांस के दौरान सुखविंदर पहले सोनाली के करीब आता है, उसके साथ कुछ स्टेप्स करता है और फिर उसे अपनी ओर खींचने लगता है और तब सोनाली खुद को सुखविंदर से छुड़ाने की कोशिश करती दिखाई देती है और वहीं डांस फ्लोर पर खड़ा सोनाली का पीए सुधीर ये सबकुछ देखता रहता है.

बाद में सोनाली किसी तरह सुखविंदर से पीछा छुड़ा कर दूसरे गेस्ट्स के साथ डांस करने लगती है, जबकि सोनाली के मुड़ते ही सुखविंदर उस शख्स से अपना मोबाइल फोन वापस लेने के लिए हाथ बढ़ाता हुआ दिखता है, जो शख्स उन तीनों का ये वीडियो शूट कर रहा था. ऐसे में अब सवाल ये है कि आख़िर सुखविंदर ने सोनाली के साथ डांस का वीडियो क्यों बनवाया?

शक के घेरे में सुधीर-सुखबिंदर
खैर पुलिस अभी इस वीडियो के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रही है, लेकिन इस पहलू की भी जांच की जा रही है. शक के दायरे में सुधीर और सुखबिंदर ही हैं, अब क्योंकि ड्रग्स देने की बात भी सामने आ गई है, ऐसे में पुलिस उन दोनों से और सख्ती से सवाल-जवाब करने वाली है.

इस पूरे मामले में सोनाली फोगाट के भाई रिंकू की जो तहरीर है, वो भी सुखविंदर और सुधीर को ही कठघरे में खड़ा करती है. असल में सोनाली के भाई ने दावा किया है कि सुधीर द्वारा टिक टॉक स्टार को खाने में कुछ मिलाकर दिया जा रहा था जिस वजह से उनकी बहन की तबीयत कई बार खराब हुई थी.

बड़ा खुलासा करते हुए ये भी कहा गया है कि सोनाली ने अपने जीजा अमन को बताया कि 3 साल पहले सुधीर सांगवान ने उनके घर पर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था और फिर सोनाली के साथ कई बार दुष्कर्म किया था. इस दौरान उसने एक अश्लील वीडियो भी बना लिया था. जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो सोनाली को ब्लैकमेल कर रहा था.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...