15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यहाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, करीब 30 लोगों की मौत;...

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, करीब 30 लोगों की मौत; 50 से अधिक घायल

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ की दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रवचन के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हैं। सैकड़ों लोग बेहोश हो गए हैं। बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में करीब 30 लोगों की जान गई है। किसी तरह के अफवाह की बात सामने नहीं आई है। सिक्योरिटी के लोगों ने श्रद्धालुओ को रोक दिया था, जिसके बाद उनमें से कई लोगों दम घुटने की शिकायत होने लगी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हाथरस के गांव फुलराई की घटना है। कार्यक्रम के आयोजक ने अनुमति तो ली थी लेकिन जितनी संख्या आयोजकों ने प्रशासन को बताई थी, उससे ज्यादा लोग पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोलेबाबा प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए दर्जनों भक्तों की इस दौरान मौत हो गई। सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जान गंवाने वाले लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...