22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यतेंदुए की बढ़ती आबादी पर काबू पाने के लिए हो नसबंदी, केंद्र...

तेंदुए की बढ़ती आबादी पर काबू पाने के लिए हो नसबंदी, केंद्र से मदद लेगी महाराष्ट्र सरकार

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में तेंदुए की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए तेंदुए की नसबंदी की मांग उठ रही हैं। इस संबंध में विधान परिषद के सदस्य सत्यजीत तांबे ने राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक को पत्र भी लिखा है जिस पर मंत्री गणेश नाईक ने सहमति दिखाई है। वन मंत्री ने केंद्र सरकार से मदद लेने का आश्वासन दिया है। दरअसल महाराष्ट्र के कई जिलों में तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। खेत में काम कर रहे किसानों, मजदूरों, बच्चों पर तेंदुए लगातार हमले कर रहे हैं। इसका कारण माना जा रहा है राज्य में तेंदुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है इसलिए तेंदुए की जनसंख्या पर लगाम लगाना जरूरी है।

तेंदुए के डर से किसानों का निकलना बंद
चालीसगांव तहसील के रंजनगांव के शिवरा गांव में खेल रही एक बच्ची को तेंदुआ घसीटकर काफी दूर तक ले गया। गांव वालों ने पीछा भी किया। बाद में बच्ची का क्षत-विक्षत शव एक खेत में मिला। पिछले चार महीनों से चालीसगांव तहसील में तेंदुए के हमले की लगातार घटनाएं हो रही है। राज्य के कई जिलों में तेंदुए के डर से किसान रात में घर से बाहर निकलना बंद कर दिए हैं।

राज्य में 1,985 तेंदुए
मध्य प्रदेश के बाद तेंदुओं की संख्या के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है और भारत की तेंदुए की आबादी में इसका हिस्सा 14 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में तेंदुओं की संख्या 2018 में 1,690 से थी जो 2022 में बढ़कर 1,985 हो गई है। तेंदुए के लिए सर्वेक्षण 2022 में किया गया था जिसे 2024 में प्रकाशित किया गया। वैसे, भारत में तेंदुए की कुल आबादी में भी अच्छी खासी वृद्धि देखी गई है। देश में 2018 में इनकी संख्या 12,852 से बढ़कर अब 13,874 हो गई है।

बढ़ती आबादी पर लगाम जरूरी
तेंदुए की बढ़ती आबादी पर रोक लगाने की मांग लगातार उठ रही है। सड़क से सदन तक नेताओं ने आवाज बुलंद की, लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंगे है। तेंदुए के बढ़ते हमले को लेकर सरकार की खामोशी से लोगों में भारी नाराजगी है। हालांकि इस मसले को विधायक सत्यजीत तांबे ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने भी रखा था। तब यादव ने तांबे से कहा था कि अगर राज्य सरकार इस संबंध में प्रस्ताव भेजती है, तो केंद्रीय सरकार उस पर विचार करेगी। अभी तक राज्य सरकार ने ऐसा कोई प्रस्ताव केंद्र के के पास नहीं भेजा है। राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this