19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यराजस्थान : लव,लिव-इन और फिर खौफनाक अंत की कहानी, राजस्थान के बांसवाड़ा...

राजस्थान : लव,लिव-इन और फिर खौफनाक अंत की कहानी, राजस्थान के बांसवाड़ा से सामने आई चौंकाने वाली घटना

Published on

बांसवाड़ा

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे के कर्णावट गांव में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या उसके प्रेमी युवक ने कर दी और शव को खेत में गाड दिया। झरकनिया गांव निवासी लालशंकर निनामा शनिवार सुबह 9 बजे घाटोल थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी बिपाशा बीते पांच महीने से घर से लापता थी। बाद में उसे जानकारी मिली कि वह नजदीकी गांव कर्णावट के युवक प्रदीप (22) के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। स्थानीय लोगों ने लालशंकर को बताया कि बिपाशा बीते 2-3 दिनों से दिखाई नहीं दी है और संदेह जताया कि उसके साथ कुछ अनहोनी हो चुकी है।

दबिश में पकड़ा गया प्रेमी, उलझाता रहा पुलिस को
शिकायत के बाद पुलिस टीम कर्णावट गांव पहुंची ।प्रदीप के घर दबिश देकर उसे डिटेन कर लिया। जब पुलिस ने बिपाशा के बारे में पूछा तो वह पहले टालमटोल करता रहा। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। 20 मई की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बिपाशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डर की वजह से प्रदीप ने शव को घर से हटाकर खेत में दफना दिया।

जेसीबी से निकाला शव, गले पर नहीं मिले फांसी के निशान
प्रदीप की निशानदेही पर पुलिस शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे मौके पर पहुंची और एसडीएम की मौजूदगी में खेत में जेसीबी से खुदाई करवाई। गहरे गड्ढे में दबा बिपाशा का शव निकाला गया। मौके पर एफएसएल टीम ने भी जांच की और प्राथमिक तौर पर बताया कि शव के गले पर फांसी के रस्सी या दुपट्टे के निशान नहीं हैं, जिससे आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठने लगे हैं।एफएसएल टीम को शक है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई होगी और सबूत छिपाने के लिए शव को खेत में गाड़ा गया। हालांकि अब पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this