0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यमोबाइल चार्जर के वायर से घोंटा गला...हरियाणा पुलिस ने बताया कैसे फेसबुक...

मोबाइल चार्जर के वायर से घोंटा गला…हरियाणा पुलिस ने बताया कैसे फेसबुक फ्रेंड ने की हिमानी नरवाल की हत्या?

Published on

चंडीगढ़/रोहतक:

हरियाणा में बेरहमी के साथ कांग्रेस की युवा नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया कि हिमानी की हत्या उसके फेसबुक फ्रेंड सचिन उर्फ ढिल्लू ने की। हरियाणा पुलिस के एडीजीपी आईपीएस के के राव ने कहा कि आरोपी सचिन से पूछताछ जारी है। राव ने कहा कि आरोपी झज्जर जिले खेरपुर का रहने वाल है। 30 साल के सचिन कानौन्दा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। हिमानी की हत्या करने के बाद वह वह मृतका की स्कूटी लेकर कानौन्दा चला गया था। इसके बाद वह फिर दोबारा हिमानी के घर रोहतक आया था। इसके बाद एक ऑटो किराए पर लेकर हिमानी की लाश को सूटकेस में भरकर सांपला स्टेशन पर फेंक दिया था।

27-28 फरवरी को क्या हुआ?
  • 27 फरवरी को आरोपी सचिन रात नौ बजे हिमानी के घर पहुंचा। वह रात में हिमानी के घर पर ही रुक गया।
  • 28 फरवरी को दिन में हिमानी-सचिन का झगड़ा हुआ। सचिन ने चुन्नी से हाथ बांधे और चार्जर वाॅयर से गला घोंट दिया।
  • इस दौरान उसे हाथ में चोट लगी। खून रजाई में लग गया। उसने कवर निकालकर शव को उसके पैक करके सूटकेस में भर दिया।
  • इससे पहले आरोपी ने हिमानी की पहनी हुई अंगूठियां और सोने की चेन के साथ मोबाइल और लैपटॉप ले लिया और दुकान पर चला गया।
  • 28 फरवरी की रात 10 बजे वह हिमानी की स्कूटी लेकर वापस रोहतक लौटा और शव को ठिकाने लगाया।
  • हत्यारोपी सचिन ऑटो से दिल्ली बाईपास पर पहुंच। बस से सांपला आया। सांपला बस स्टैंड पर सूटकेस को झाड़ियों में फेंककर फरार हुआ।

अकेली रहती थी हिमानी
रोहतक पुलिस के अनुसार हिमानी नरवाल का परिवार दिल्ली में रहता है। वह रोहतक के विजय नगर में स्थित अपने घर में अकेली रहती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन की हिमानी के साथ दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। सचिन हिमानी के घर पर आता था। दोनों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बात होती रहती थी। पुलिस के अनुसार सचिन से पूछताछ की जा रही है। जब हरियाणा पुलिस के एडीजीपी के के राव से यह सवाल किया गया कि उसने हिमानी की हत्या क्यों की? यह लूटपाट के इरादे से थी या फिर कोई और वजह? तो एडीजीपी ने कहा वह इस इंफॉर्मेशन को अभी साझा नहीं सकते हैं। फेसबुक से फ्रेंड बने सचिन ने हिमानी की हत्या की क्यों कि यह सवाल अभी बना हुआ है, हालांकि पुलिस का दावा है कि उसने वारदाता का सुलझा लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिख चुकी हिमानी नरवाल के पिता बीएसएफ में थे। हिमानी कांग्रेस की काफी सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्हें पार्टी ने राेहतक के संगठन में जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

12 घंटे में शिनाख्त, 48 घंटे गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार सचिन की गिरफ्तारी के कुल एसआईटी की कुल आठ टीमें बनाई गई थीं। एडीजीपी के के राव ने कहा कि आरोपी ने सरेंडर नहीं किया है बल्कि उसे खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली के मुंडका से अरेस्ट किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए दिल्ली पुलिस से इंफॉर्मेशन साझा की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी सचि की उम्र 30 साल है। वह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह खेरपुर का निवासी है लेकिन उसकी दुकान कानौन्दा गांव में है। पुलिस के अनुसार आरोपी को 2 मार्च को पकड़ा गया था। रोहतक पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही आरोपी को अरेस्ट किया। 12 घंटे के अंदर ही शव की शिनाख्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सांपला में धारा 103 (1), 238 में मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...