15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउत्तर बंगाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक आई...

उत्तर बंगाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, 10 की मौत, कई लापता

Published on

जलपाईगुड़ी

विजयदशमी के अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक बाढ़ आने से अब तक 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम राहत कार्य में लगी है। लापता लोगों में कई बच्चे और बड़े शामिल हैं। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। घटना को लेकर पूरे राज्य में शोक की लहर छा गई है। इधर लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में बाधा पड़ रही है। एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगी हुई । घटना को लेकर जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मोमिता गोदरा बसु ने कहा कि नदी में अचानक आयी बाढ़ में कई लोग बह गए। अभी तक 10 शव बरामद हुए हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है। अभी भी राहत कार्य जारी है।

रात 8.30 हुआ हादसा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात 8.30 बजे यह हादसा हुआ। मां दुर्गा विसर्जन करने गए कई लोग माल नदी में बाढ़ में बढ़ गए। कोई निकलने का प्रयास करता उसके पहले नहीं की धारा इतनी तेज थी कि एक पल में सब नदी में समा गए। नदी में बचाओ बचाओ की चीख पुकार मच गई।कितने लोग डूबे थे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वहां 50 से अधिक लोग थे। मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री
माल नदी में विसर्जन के दौरान होने वाली दुर्घटना पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्य मंत्री बुलु चिक बारिक पहुंचे। वह माल विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। उन्होंने राहत कार्य कर रही टीम के लोगों से बातचीत की। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं। मंत्री ने कहा कि तेज धारा में कुछ समझ में आने से पहले ही कई लोग बह गए मंत्री ने यह भी कहा कि घटना के वक्त सैकड़ों लोग मौजूद थे कितने लोग लापता हैं यह भी नहीं पता चल पा रहा है।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
इस घटना के बाद बचाव कार्य के दौरान लोगों को निकालने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ लोंगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसे लेकर स्थानीय निवासियों ने माल अस्पताल में भी तोड़फोड़ भी। बाद में भारी पुलिस बल ने जाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सुवेंदू ने किया ट्वीट
विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बचाव कार्य करने का भी अनुरोध किया। आपको बता दें कि हाल ही में कानपुर में भी ट्रैक्टर की टाली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...