17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'सनी लियोनी' को सरकारी लाभ... महतारी वंदन योजना में फिल्म स्टार के...

‘सनी लियोनी’ को सरकारी लाभ… महतारी वंदन योजना में फिल्म स्टार के नाम से पैसे डकारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published on

जगदलपुर ,

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम से खाता को रजिस्टर करवाया गया था और हर माह एक हजार रुपए आरोपी अपने खाते में ट्रांसफर करवा रहा था. जैसे ही यह ख़बर प्रशासन को मिली तब कलेक्टर बस्तर ने तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की टीम को तालूर गांव भेजा. जहां जांच में सब साफ हो गया.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की ओर से खाते को रजिस्टर्ड करवाया गया था, लेकिन इस रजिस्टर्ड खाते में महतारी वंदन योजना में गांव के रहने वाले वीरेंद्र जोशी ने अपने आधार और बैंक खाते को डलवा रखा था और फिल्म स्टार सनी लियोनी के नाम से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ उठाया जा रहा था.

मामले में कलेक्टर बस्तर ने जानकारी देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी के आईडी से रजिस्टर्ड हुआ था और गांव के वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैध तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया.

सरकार के साथ धोखाधड़ी करते हुए आरोपी महतारी वंदन योजना का लाभ को उठा रहा था. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की बात कलेक्टर बस्तर ने कही है.दूसरी तरफ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना के बाद सरकार को घेरा है, तो वहीं भाजपा विधायक संदीप शुक्ला से महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सम्मान बताया है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...