20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़ मेयर चुनाव में ऑब्जर्वर तय करेगा सुप्रीम कोर्ट, मतदान को लेकर...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में ऑब्जर्वर तय करेगा सुप्रीम कोर्ट, मतदान को लेकर दिए अहम आदेश

Published on

चंडीगढ़/नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 30 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए वह एक स्वतंत्र ऑब्जर्वर नामित करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने ऑब्जर्वर का नाम लिए बिना यह आदेश पारित किया। साथ ही कहा कि समूची चुनाव प्रक्रिया उनकी (ऑब्जर्वर की) मौजूदगी में की जाए और इसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। बेंच ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन स्वतंत्र ऑब्जर्वर को मानदेय का भुगतान करेगा।

कौन होगा ऑब्जर्वर?
मौजूदा महापौर कुलदीप कुमार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश पंजाब सरकार के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने सुझाव दिया कि हाईकोर्ट के किसी रिटायर जज को स्वतंत्र ऑब्जर्वर नियुक्त किया जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि स्वतंत्र ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन यह एक दृष्टांत नहीं बनना चाहिए। जिससे कि सभी नगर निकाय शीर्ष अदालत का रुख करने लगें।

आप का अनुरोध खारिज
बेंच ने कहा कि वह दलीलें दर्ज करते समय केवल प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंतित है और ऑब्जर्वर का नाम लिए बिना आदेश पारित किया गया है। उन्हें बाद में नामित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) से चंडीगढ़ के महापौर कुलदीप कुमार ने एक याचिका दायर कर मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए गुप्त मतदान के बजाय हाथ उठाकर मतदान का निर्देश देने का अनुरोध किया था। हालांकि, पीठ ने अनुरोध को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कर दिया था इशारा
24 जनवरी को शीर्ष अदालत ने महापौर पद के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की खातिर एक ऑब्जर्वर नियुक्त करने पर विचार किया था। साथ ही संकेत दिया था कि निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नियुक्त किया जा सकता है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....