2.1 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यहाथरस भगदड़ के 15 दिन बाद सूरजपाल उर्फ भोले बाबा पहली बार...

हाथरस भगदड़ के 15 दिन बाद सूरजपाल उर्फ भोले बाबा पहली बार पहुंचे आश्रम, साथ में वकील एपी सिंह मौजूद

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में 2 जुलाई को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग में दौरान मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में करीब 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोले बाबा के मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित 11 अन्य सेवादरों को मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया था। इस सत्संग कांड में हुई भक्तों की मौत के बाद से बाबा फरार चल रहा था, लेकिन आज अपने वकील एपी सिंह के साथ सूरजपाल उर्फ भोले बाबा कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के गांव बहादुर नगर में बने अपने आश्रम पर पहुंच गया।

भोले बाबा के आश्रम पर पहुंचने की सूचना के बाद भक्तों की भारी भीड़ यहां बाहर जुट गई। भोले बाबा के भक्तों में उनके आने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।बाबा के आश्रम पहुंचने की सूचना बाबा के भक्तों में आग की तरह फैल गई है। वहीं बाबा के भक्ति आश्रम के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की माने तो भोले बाबा अपने वकील एपी सिंह के साथ सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलरई मुगलगढ़ी के पास सत्संग में मची भगदड़ के घटनास्थल पर भी जा सकते हैं।

नारायण साकार हरि भागेंगे नहीं
भोले बाबा के अचानक आश्रम पर पहुंचने और भक्तों के बीच आने के बाद भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भोले बाबा के अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है कि मैंने उनसे कहा कि आपको अपनी जन्मभूमि पर जाना चाहिए तो मेरे आग्रह पर यहां आए हैं। कहा कि हमें सरकार पर भरोसा है। कानून व्यवस्था पर भरोसा है। एसआईटी पर भी भरोसा है। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस निगरानी में जो आयोग बना है, उस पर भी पूरा भरोसा है। हम उसमें कहीं दखल नहीं दे रहे हैं। पूरी जांच में भाग ले रहे हैं। पहले भी कहा था कि नारायण साकार विश्व हरि न नेपाल में मिलेंगे न कहीं भागे हैं। भारत में है और यही मिलेंगे और आज वह आपके सामने यहां पर हैं।

Latest articles

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सामान्य प्रशासन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...