17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यसूरत: कुत्तों की गंदगी को लेकर विवाद, तलवार-लाठी से भिड़े दो परिवार,...

सूरत: कुत्तों की गंदगी को लेकर विवाद, तलवार-लाठी से भिड़े दो परिवार, बीजेपी नेता भी हुआ घायल, वीडियो वायरल

Published on

सूरत ,

गुजरात के सूरत से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां कुत्तों की गंदगी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक परिवार के चार लोग घायल हुए. जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों में सूरत भाजपा युवा मोर्चा के वार्ड 20 महामंत्री जीतू गोस्वामी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि घटना तब हुई, जब उनके पिता कुत्तों को टहलाने गए थे. कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. जीतू गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता, माता, बहन और उन्हें मारपीट का शिकार होना पड़ा. उनकी बहन को तलवार से गंभीर चोटें आई हैं.

कुत्तों की गंदगी को लेकर दो पक्षों में मारपीट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति तलवार लेकर हमला कर रहा है, जबकि एक अन्य लाठी लेकर मारपीट कर रहा है. घटना में बीच-बचाव करती एक महिला और लड़की भी नजर आ रही हैं. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जीतू गोस्वामी ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष पानी का अवैध व्यापार करता है और विवाद का यह भी एक कारण हो सकता है.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this