12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यनीतीश पर सुशील मोदी का तंज- ममता, केजरीवाल, KCR, सभी CM चाहते...

नीतीश पर सुशील मोदी का तंज- ममता, केजरीवाल, KCR, सभी CM चाहते हैं PM बनना

Published on

पटना

बिहार में सरकार बदलते ही बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसने लगे हैं। एनडीए छोड़कर बीजेपी के विपक्षी महागठबंधन खेमे में पहुंचते ही नीतीश के 2024 में प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इस पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, के चंद्रशेखर राव जैसे कई मुख्यमंत्री हैं और सभी सीएम पीएम बनना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी के पास तो सांसद भी नीतीश से ज्यादा हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब पूरा करने के लिए नीतीश कुमार ने पाला बदला है लेकिन उनका सपना अधूरा ही रहेगा क्योंकि 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भी जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिया था और 2024 में भी जनता मोदी के नाम पर ही वोट देगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अति पिछड़ा वोट नीतीश से छिटक चुका है।

नीतीश कुमार के साफ-साफ कहने पर भी आरसीपी सिंह के मंत्री बनने का विवाद थम नहीं रहा है। नीतीश ने कहा कि उन्होंने आरसीपी सिंह को जेडीयू अध्यक्ष बनाया था, नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री वो खुद अपने मन से बन गए और बनने के बाद उनको बनाया। इस पर सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार से आरसीपी सिंह को मंत्री बनाने के मसले पर गृहमंत्री अमित शाह की बात हुई थी और नीतीश की सहमति से आरसीपी को मंत्री बनाया गया था। सुशील मोदी ने सवाल उठाया कि अगर नीतीश की सहमति नहीं थी तो उन्होंने इस पर एक्शन लेने में 11 महीने का समय क्यों लगाया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this