12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यटीचर ने स्कूल को बनाया मयखाना, क्लास रूम में शराब की बोतल...

टीचर ने स्कूल को बनाया मयखाना, क्लास रूम में शराब की बोतल रख लेने लगा क्लास, सस्पेंड

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंदिर के पुजारी शिक्षक ने खुद ही शिक्षा के मंदिर को मयखाना बना डाला। नशे में धुत शिक्षक बच्चों के सामने ही क्लास रूम में शराब की बोतल लेकर बैठ गया। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डीएम ने विडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक को आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कारवाई के निर्देश दिए हैं।

ये है पूरा मामला
भारत में शिक्षक का दर्जा भगवान से भी बड़ा है। कहावत है गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय। भावार्थ यह है कि शिक्षक अपनी शिक्षाओं से छात्रों को सही मार्ग दिखाता है। लेकिन हाथरस में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इससे बिल्कुल उलट है। हाथरस में इन दिनों डीआरबी इंटर कॉलेज की प्राथमिक पाठशाला का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विडियो में शिक्षक शैलेंद्र सिंह गौतम बच्चों के सामने ही स्कूल के क्लास रूम में शराब की बोतलें लेकर बैठा है। लोगों ने घटना का विडियो रिकॉर्ड किया। विडियो बनाने वाले लोगों से आरोपी शिक्षक बोल रहा है कि खूब विडियो बना लो। इससे मेरा कुछ भी नहीं होने वाला है। लोगों ने विडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

डीएम ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित
वायरल विडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आरोपी शिक्षक शैलेंद्र सिंह गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक को आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कारवाई के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...