पटना
नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद नई कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम नीतीश ने गृह मंत्रालय समेत 5 विभाग अपने पास रखे हैं। विजय चौधरी को वित्त, वाणिज्य और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। बिजेंद्र यादव को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। विजय चौधरी को वित्त मंत्रालय मिला है। तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, परिवहन विभाग मिला है। तेज प्रताप यादव वन-पर्यावरण मंत्री बनाया गया है।
अशोक चौधरी को भवन निर्माण, संजय झा को जल संसाधन की जिम्मेदारी
नई सरकार में अशोक चौधरी को भवन निर्माण, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, सुरेंद्र यादव को सहकारिता, रामानंद यादव को खान भूतत्व मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। संजय झा को जल संसाधन और सूचना एवं जल संपर्क, शीला कुमारी को परिवहन, समीर महासेठ को उद्योग और शिक्षा विभाग चंद्रशेखर को दिया गया है।
सुनील कुमार को मद्य निषेध का जिम्मा
सुनील कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, कार्तिक कुमार को विधि, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन, सुरेंद्र राम को श्रम संसाधन, मोहम्मद इसराईल मंसूरी को सूचना प्रावैद्यिकी, सुधाकर सिंह को कृषि, जितेंद्र कुमार को कला संस्कृति और युवा मंत्रालया की जिम्मेदारी दी गई है।
