9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यनीतीश के 'D' की काट के लिए तेजस्वी का YNR, जानिए बिहार...

नीतीश के ‘D’ की काट के लिए तेजस्वी का YNR, जानिए बिहार चुनाव पर बिछे ‘4 मोहरों’ का गेम

Published on

पटना

राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति का सुर चाहे जो हो पर जिन नेताओं के आधार पर पार्टी का अब तक का हित सधते आया है, वे ही बयानों में आज एक दूसरे के विरुद्ध खड़े दिखते हैं। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध राजनीति करते दिख रहे हैं। वहीं पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव या फिर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रख रही हैं। और यह सब तब हो रहा है जब तेजस्वी यादव. सत्ता तो सत्ता, विपक्ष के भी निशाने पर हैं। हालांकि तेजस्वी नीतीश के D यानी डेवलपमेंट के जवाब में अपना हथियार YNR को मान रहे हैं। जानिए क्या है ये YNR, लेकिन पहले समझिए ताजा घटनाक्रम…

63 का आईना दिखा रहे तेजस्वी
आगामी विधान सभा चुनाव 2025 को ले कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का लेंथ और लाइन बिल्कुल क्लियर है। उनका मानना है कि वे किसी भी हाल में नीतीश कुमार को अब अपने साथ में नहीं लेंगे। इतना ही नहीं वे कारण बताते हैं। नीचे जानिए क्या-क्या…

  • नीतीश कुमार अब थक चुके हैं
  • राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार बोझ हो गए हैं।
  • नीतीश खटारा हो चुके हैं। अब खटारा गाड़ी की सवारी कौन करेगा।
  • चौदह करोड़ लोगों की जिंदगी और भविष्य का सवाल है। जिसके हाथ में कमान है, जो अचेत अवस्था में है, जिसकी स्थिति ठीक नहीं है, अब बिहार के लोगों को सोचना पड़ेगा और लोग सोच भी रहे हैं।
  • लालू जी और नीतीश कुमार में कोई तुलना नहीं हो सकती। न नीति है और न ही नीतीश कुमार जी के पास ना सिद्धांत हैं, न ही विचारधारा है। लालू यादव ने विचारधारा से समझौता नहीं किया।
  • अपराध बढ़ रहे हैं, सरकार सोई हुई है और सीएम बेहोश हैं। सीएम नीतीश कुमार के राज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेलगाम हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

मगर तेजस्वी परिवार के सुर बदले हुए
दिलचस्प यहां यह है कि तेजस्वी यादव के सुर से सुर उनके परिवार के लोग ही नहीं मिला रहे है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने होली पर जो X पोस्ट किया उससे दूसरा ही संकेत मिला। लालू ने लिखा कि ‘हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत। प्रेम और अपनत्व के भाव से समाज में हो हर बात।’ माना जा रहा है कि ये इशारा नीतीश के लिए था। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद नहीं है। उनके लिए राजद का दरवाजा खुला हुआ है। विधान परिषद के चलते सत्र में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का आमंत्रण दिया।

बेटी मीसा के भी सुर अलग
पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने भी पिछले दिनों कहा था कि राजनीति में संभावना बनी रहती है। क्या पता वे महागठबंधन में आ जाएं, और वे आए भी हैं। भाई वीरेंद्र ने तो यहां तक कह डाला कि नीतीश भाजपा के दबाव में हैं। राजनीति में कोई हमेशा के लिए दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। राजनीति परिस्थिति का खेल है। हो सकता है बिहार में फिर से खेला हो जाए। अगर नीतीश कुमार सांप्रदायिक ताकतों को छोड़ कर आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।

तो क्या कारण है आत्मविश्वास का ?
जाहिर है तेजस्वी यादव विधान सभा चुनाव 2025 को ले कर ज्यादा उत्साह और आत्मविश्वास में हैं। उन्हें लगता है कि पिछले चुनाव में राज्य की जनता ने 78 सीट दिलाकर सबसे बड़ी पार्टी बनाया। अब पिछड़ों की राजनीति करने वाले नीतीश कुमार की उम्र हो चुकी है तो राज्य के दलित ,पिछड़े अब उनसे उम्मीद करेंगे। वे इसलिए भी नीतीश कुमार को थका हुआ, बीमार, खटारा आदि आदि कह कर पिछड़ों की राजनीति को अपने युवापन की तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं।

ये है तेजस्वी का YNR
तेजस्वी के YNR में Y का मतलब यूथ, N का मतलब नौकरी (सरकारी) और R का मतलब रोजगार-कारोबार। तेजस्वी यादव का तकिया कहना है कि ’50 प्रतिशत से ज्यादा वोटर 30 से 32 तक के नौजवान हैं, और वो युवा तेजस्वी को ही चुनेंगे। नौकरियों की बहार का दावा करने वाले तेजस्वी यादव यह कहते नहीं चूकते कि जब वे विपक्ष में थे और नौकरियां देने का दावा करते थे, तो नीतीश कहते थे कि पैसा बाप के घर से लाओगे कि जेल से। लेकिन जब महागठबंधन की सरकार बनी, मैंने चार लाख नौकरियों की पहल की।’ यही वजह भी है कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के विरुद्ध पढ़ाई, कमाई और दवाई का नारा दिया। और लगभग इसी नारों के साथ ‘नौकरी दो ,पलायन रोको’ के नारों के साथ कांग्रेस ने भी अपनी निकाल दी है।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...