2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यनित्यानंद राय-तेजस्वी के बीच तल्खी बढ़ी, केंद्रीय मंत्री बोले- पहले मुझे ठंडा...

नित्यानंद राय-तेजस्वी के बीच तल्खी बढ़ी, केंद्रीय मंत्री बोले- पहले मुझे ठंडा करके दिखाएं

Published on

पटना,

बिहार में यादव पॉलिटिक्स पर तल्खी बढ़ती नजर आ रही है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को ठंडा किए जाने की कथित धमकी दिए जाने के बाद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी पहले उन्हें ठंडा करके दिखाएं.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर के उजियारपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम कोई सीएम उम्मीदवार नहीं हैं. हमको जहां काम मिला है. वो बहुत यश का काम है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने नीतीश कुमार से गठबंधन कर लिया है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी के ठंडा करने वाले बयान पर कहा कि ‘पहिले तू हमरा के ठंडा करिए द.’

नित्यानंद राय ने कहा कि उससे पहले दोनों लोगों भैंस का दूध दुहेंगे, फिर देखेंगे कि इसमें पहले कौन ठंडा होता है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो ज्यादा दूध दुह देगा वह जीत जाएगा. नित्यानंद राय ने कहा कि वह खुद ठंडा आदमी है और तेजस्वी यादव से कौन मुंह लगाने जाता है. उनके पास सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. बता दें कि जब बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनी थी तो तेजस्वी यादव ने कहा था कि लाइन में रहें…सब ठंडा कर दिया जाएगा.

नित्यानंद राय ने अपने संसदीय क्षेत्र में किसान सम्मान निधि की चर्चा करते हुए कहा कि हमने किसानों के खाते में ₹87 करोड़ दिलवाने का काम किया और जो तेजस्वी यादव ठंडा करने की बात करते हैं वह इस तरह के कितने 87 करोड़ रुपये अपने घर ले गए. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने संसदीय क्षेत्र उजियारपुर के विभूतिपुर इलाके में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित छठी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इसके बाद दामोदरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...